पंकज चौधरी बोले- SIR में छूटे लोगों को बीजेपी बना रही वोटर, बूथ स्तर पर कर रहे काम

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सियासी सरगर्मी के बीच लखनऊ में आजतक के पंचायत कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पकंज चौधरी ने शिरकत किया. इस दौरान उन्होंने बताया कि यूपी में हुए एसआईआर प्रक्रिया में जिन वैध लोगों के नाम छूट गए हैं, उन्हें दोबारा से मतदाता बनाने के लिए हमारी टीम काम कर रही है.      

Advertisement
पंचायत आजतक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी (Photo-ITG) पंचायत आजतक में यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी (Photo-ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:45 PM IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 2027 के चुनाव से पहले सियासत का मंच सजा है. पंचायत आजतक के मंच प्रदेश के तमाम नेताओं का जमावड़ा लगा. यूपी बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 'फिर एक बार बीजेपी सरकार' सेशन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. उन्होंने उत्तर प्रदेश को एक विशाल राज्य बताते हुए कहा कि पिछले सात महीनों से पार्टी संगठन के ढांचे को हर स्तर पर मजबूत और दुरुस्त करने में जुटी है ताकि आगामी चुनौतियों का डटकर मुकाबला किया जा सके.

Advertisement

एनडीए के सहयोगियों के साथ रिश्तों पर बात करते हुए उन्होंने साफ किया कि सभी दल मिलकर एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने माना कि गठबंधन के भीतर कभी-कभार थोड़ा बहुत वैचारिक उतार-चढ़ाव या मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन इसे आपस में बैठकर आसानी से सुलझा लिया जाएगा. 

वहीं, सत्ता विरोधी लहर के सवाल पर उन्होंने कहा कि बीजेपी एक कैडर और विचारधारा आधारित पार्टी है, जो समाज के सबसे निचले पायदान पर खड़े व्यक्ति के कल्याण के लिए काम करती है. इसी वैचारिक प्रतिबद्धता के कारण कई राज्यों में बीजेपी की सरकारें बार-बार चुनी जा रही हैं और उत्तर प्रदेश में भी पार्टी जीत की हैट्रिक लगाएगी.

यह भी पढ़ें: योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, "योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, राहुल-लापता युवराज...रवि किशन ने एक शब्द में बताया कौन कैसा

2024 के नतीजों से बीजेपी ने क्या सीखा

साल 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी के परिणामों पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ने उस समय जनता के बीच एक झूठा नरेटिव फैलाकर उन्हें गुमराह किया था, लेकिन 2027 के विधानसभा चुनाव में हम ऐसा बिल्कुल नहीं होने देंगे. राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने दृढ़ता से कहा कि प्रभु राम सभी के दिलों में बसे हैं और मंदिर निर्माण के संघर्ष में किसने योगदान दिया, यह जनता अच्छी तरह जानती है. 

Advertisement

उन्होंने स्पष्ट किया कि राम मंदिर से जुड़े मामलों में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और हमारी पार्टी गलत काम करने वालों को कभी संरक्षण नहीं देगी क्योंकि पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस मंदिर के लिए अपनी कुर्बानियां दी हैं. जांच के बाद पूरी सच्चाई जनता के सामने लाई जाएगी. 

योगी ने यूपी को गुंडा राज से मुक्त कराया-चौधरी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी राजनीतिक यात्रा और सोशल इंजीनियरिंग पर बात करते हुए कहा कि वे साल 1991 से एक साधारण और लो-प्रोफाइल कार्यकर्ता के रूप में पार्टी के निर्देशों पर काम कर रहे हैं. उनकी इसी निष्ठा और समर्पण को देखकर संगठन ने उन्हें यह बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. 

पकंज चौधरी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि योगी जी ने अपने सफल कार्यकाल में उत्तर प्रदेश को बीमारू और गुंडा-माफिया राज की छवि से बाहर निकालकर एक नई पहचान दी है. आज यूपी की कानून-व्यवस्था पूरे देश में सबसे बेहतरीन मानी जाती है, जिससे माता-बहनें सुरक्षित महसूस कर रही हैं और जो लोग पहले यहां आने से घबराते थे, वे आज बड़े पैमाने पर निवेश लेकर आ रहे हैं. 

विपक्ष का 'पीडीए' बनाम बीजेपी का सर्वसमावेशी विकास

विपक्ष के 'पीडीए' और सॉफ्ट हिंदुत्व के नारे पर निशाना साधते हुए पकंज चौधरी ने समाजवादी पार्टी को पारिवारिक और दबंगई पर आधारित दल करार दिया जो अपना खुद का नाम लेने से भी घबराती है. 

Advertisement

उन्होंने कहा कि बीजेपी 'सर्वसमाज' और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मूल मंत्र 'सबका साथ, सबका विकास' पर काम करती है, जहां योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर नागरिक तक पहुंचता है. उनका मानना है कि देश के हर नागरिक के समग्र विकास के बिना भारत को एक विकसित राष्ट्र नहीं बनाया जा सकता और बीजेपी का यही दृष्टिकोण उसकी सबसे बड़ी ताकत है.

पकंज चौधरी ने मतदाता सूची के पुनरीक्षण के बाद करीब दो करोड़ मतदाताओं के नाम कम होने के विवाद पर कहा कि विपक्ष इस पूरी प्रक्रिया का शुरू से ही विरोध कर रहा है. 

उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से नियमों के तहत और गहन जांच के बाद ही की गई है, जिसमें केवल मृत लोगों या दूसरी जगहों पर पलायन कर चुके मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं. इसके बावजूद, यदि किसी वैध मतदाता का नाम सूची से छूट गया है, तो पार्टी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर उन नामों को दोबारा जुड़वाने और गलतियों को ठीक करने का काम पूरी जिम्मेदारी से करेंगे.

यह भी पढ़ें: योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, "योगी-निडर, मोदी-निस्वार्थ, राहुल-लापता युवराज...रवि किशन ने एक शब्द में बताया कौन कैसा

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »