बंगाल चुनाव में ओवैसी की एंट्री, हुमायूं कबीर की पार्टी से मिलाया हाथ, 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा गठबंधन

नए राजनीतिक समीकरण से राज्य की कई सीटों पर मुकाबला रोचक हो सकता है. छोटे दलों की रणनीति खास इलाकों में असर डालने की मानी जा रही है. चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही प्रचार और गठबंधन की गतिविधियां तेज हो गई हैं.

Advertisement
182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ओवैसी-कबीर गठबंधन  (PTI photo) 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगा ओवैसी-कबीर गठबंधन (PTI photo)

aajtak.in

  • कोलकाता,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:38 AM IST

पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक नया समीकरण उभरकर सामने आया है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने घोषणा की है कि उनकी पार्टी हुमायूं कबीर की 'आम जनता उन्नयन पार्टी' के साथ मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी. ओवैसी 25 मार्च को कोलकाता में हुमायूं कबीर के साथ एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गठबंधन की रूपरेखा पेश करेंगे.

हुमायूं कबीर की आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेडीयूपी) ने पहले ही ऐलान किया है कि उनकी पार्टी 2026 के विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. इस गठबंधन में AIMIM भी साझेदार होगी और लगभग 8 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है. 

Advertisement

कबीर ने अब तक 18 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है, जिसमें रानीनगर, भगवानगोला और मुर्शिदाबाद जैसी महत्वपूर्ण सीटें शामिल हैं. हुमायूं कबीर 3 सीटों से चुनाव लड़ेंगे जिनमें भगवानगोला, नौदा और राजीनगर शामिल हैं जो मुर्शिदाबाद ज़िले में आती हैं.

यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल चुनाव के बीच नीली बत्ती पर बवाल, शत्रुघ्न सिन्हा पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

चुनाव की तारीखें 
पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव दो चरणों में संपन्न होंगे:

- पहला चरण (152 सीटें): 23 अप्रैल 2026

- दूसरा चरण (142 सीटें): 29 अप्रैल 2026

- नतीजे: वोटों की गिनती 4 मई 2026 को होगी.

सियासी मायने
ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली TMC और मुख्य विपक्षी दल BJP के बीच होने वाले इस मुकाबले में ओवैसी और कबीर का गठबंधन मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर खेल बिगाड़ सकता है. 2021 के चुनावों में कांग्रेस और वामपंथी दलों का सूपड़ा साफ हो गया था, ऐसे में यह नया मोर्चा राज्य की राजनीति में 'तीसरे कोण' के रूप में उभरने की कोशिश कर रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement