N. Rangasamy Election Result 2026 LIVE: पुडुचेरी की तट्टनचावडी सीट पर रंगासामी का जलवा बरकरार

N. Rangasamy Vidhan Sabha Chunav Result Live Updates: पुडुचेरी की तट्टनचावडी विधानसभा सीट के चुनावी नतीजों पर आज सबकी नजरें टिकी हैं. यहां सुबह 8 बजे से काउंटिंग शुरू हो चुकी है. इस सीट पर AINRC के एन. रंगासामी, कांग्रेस के वे वैथिलिंगम और अन्य उम्मीदवारों के बीच मुकाबला है.

Advertisement
तट्टनचावडी सीट से एन. रंगासामी का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG) तट्टनचावडी सीट से एन. रंगासामी का रिजल्ट 2026. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2026,
  • अपडेटेड 11:45 AM IST

पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी, जिसकी आज काउंटिंग हो रही है. तट्टनचावडी विधानसभा सीट की बात करें तो यह प्रमुख शहरी और औद्योगिक क्षेत्र है. यहां स्थानीय मुद्दे चुनावी नतीजों को सीधे प्रभावित करते हैं. इस सीट पर AINRC, कांग्रेस और अन्य दलों के बीच मुकाबला है, जिसमें वी वैथिलिंगम और एन. रंगासामी जैसे बड़े नेताओं की साख दांव पर है. मजदूर वर्ग, व्यापारी और प्रवासी आबादी वाले इस क्षेत्र में रोजगार, बुनियादी सुविधाएं और सरकारी योजनाएं मतदाताओं के फैसले में अहम भूमिका निभाती हैं.

Advertisement

यहां देखें लाइव अपडेट्स...

एन रंगास्वामी की सीट तट्टनचावडी का क्या है हाल,  हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें  

एन रंगास्वामी की सीट मंगलम का क्या है हाल,  हर अहम अपडेट जानने के लिए यहां क्लिक करें  

11:41AM: यहां चार राउंड में काउंटिंग होनी थी, जो पूरी हो चुकी है. अंतिम राउंड तक रंगासामी को 10,024 वोट मिले, जबकि विनायगम को 5,583 वोट हासिल हुए. वहीं कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम 2,990 वोटों के साथ पीछे रह गए.

11:40AM: पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी ने थट्टांचावडी विधानसभा सीट पर लगातार बढ़त बना रखी है. चार राउंड की गिनती के बाद वे ई. विनायगम से 4,441 वोटों से आगे हैं.

11:38AM: बीते महीने 9 अप्रैल को हुए पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में पड़े वोटों की गिनती पूरे केंद्र शासित प्रदेश में जारी है.

Advertisement

11:35AM: यह सीट काफी अहम मानी जा रही थी, जिस पर सभी दलों की नजरें टिकी थीं. रंगासामी इस बार थट्टांचावडी के साथ-साथ मंगलम सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं.

11:16AM: AINRC के एन. रंगासामी बढ़त बनाए हुए हैं. ई. विनायगम 5583 वोटों के साथ पीछे चल रहे हैं, जबकि के. सेथु उर्फ सेथुसेल्वम (निर्दलीय) 3,984 और कांग्रेस वी. वैथिलिंगम 2990 वोटों के साथ और पीछे हैं.

9:30AM: इस सीट पर अब तक के रुझान में ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस के एन. रंगासामी 3447 वोटों के साथ 1927 वोटों की बढ़त लेकर आगे चल रहे हैं. यहां NMK के ई. विनायगम 1,520 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि कांग्रेस के वी. वैथिलिंगम चौथे स्थान पर हैं.

8:00AM: वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है, कुछ ही देर बाद शुरुआती रुझान आने शुरू हो जाएंगे.

7:00AM: वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू होगी, जिसको लेकर राजनीतिक दलों की भी तैयारियां हैं.

6AM: काउंटिंग से पहले केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. इसी के साथ पार्टियों के एजेंट्स भी अपनी भूमिका में आ गए हैं.

तमिलनाडु, पुदुचेरी चुनाव रिजल्ट 2026 का हर अहम अपडेट यहां चेक करें

पुडुचेरी का बड़ा औद्योगिक इलाका

तट्टनचावडी विधानसभा क्षेत्र (संख्या 9) पुडुचेरी का एक बड़ा और महत्वपूर्ण शहरी और औद्योगिक इलाका है. यह जगह अपनी मजबूत आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों के लिए जानी जाती है. यहां कई फैक्ट्रियां, छोटे-बड़े उद्योग, बाजार और कामगारों की बस्तियां मौजूद हैं, जिससे यह क्षेत्र शहर का एक प्रमुख रोजगार केंद्र बन जाता है.

Advertisement

पुदुचेरी रिजल्ट 2026: किस सीट पर कौन जीता, कौन हारा? यहां चेक करें Full List of Winners

यहां अलग-अलग तरह के लोग रहते हैं, जैसे मजदूर, व्यापारी, सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोग. इसके अलावा, यहां तमिलनाडु से आए कई प्रवासी मजदूर भी रहते हैं, जो उद्योगों और कामकाज में अहम भूमिका निभाते हैं. इसी वजह से यह इलाका सामाजिक और राजनीतिक रूप से भी काफी विविध और सक्रिय माना जाता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement