AINRC
DMK
TVK
INC
NTK
नोटा
NOTA
IND
IND
TMTHK
PMK
Puducherry Election Result 2026 Live: मंगलम विधानसभा सीट पर AINRC ने दोबारा चखा जीत का स्वाद
Mangalam Vidhan Sabha Result Live: पुदुचेरी इलेक्शन रिजल्ट अपडेट्स कैसे चेक करें?
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
Puducherry Election Results 2026 Live: पुदुचेरी चुनाव में राजनीतिक गठबंधनों का प्रदर्शन कैसा है?
Mangalam Vidhan Sabha Result Live: S.S. Rangan पिछड़े, N. Rangasamy से 4054 वोट पीछे
Puducherry Assembly Election Results 2026 Live: दिग्गज उम्मीदवारों में कौन खुश होगा, किसे लगेगा झटका? जानें रुझानों में कौन आगे और कौन पीछे?
मंगलम, पुडुचेरी के दक्षिणी हिस्से का एक तेजी से बदलता हुआ विधानसभा क्षेत्र (संख्या 4) है, जहां ग्रामीण बस्तियों के साथ-साथ शहर के पास होने के कारण शहरी विकास भी तेजी से बढ़ रहा है. शहर के करीब होने की वजह से यहां आवास (घर) की मांग बढ़ रही है और रोजगार के नए अवसर भी बन रहे हैं. इस क्षेत्र में अनुसूचित जाति (SC) समुदाय, किसान और मजदूर वर्ग के लोग बड़ी संख्या में रहते हैं. यहां की राजनीति पर गांव स्तर की मजबूत पकड़ और स्थानीय संगठन काफी प्रभाव डालते हैं, इसलिए चुनावी नतीजों में जमीनी स्तर की सक्रियता बहुत मायने रखती है. विकास और सरकारी योजनाएं यहां के चुनावी मुद्दों के केंद्र में रहती हैं.
यह सीट एससी के लिए आरक्षित है और यहां का सामाजिक ढांचा ग्रामीण और शहरी दोनों का मिला-जुला रूप है. गांव के नेता और जाति आधारित नेटवर्क यहां काफी मजबूत हैं, और विभिन्न राजनीतिक दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता है. भौगोलिक रूप से यह दक्षिणी पुडुचेरी में स्थित है, जहां ग्रामीण और शहर से जुड़े इलाकों का मिश्रण है और यह शहर से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है.
इस क्षेत्र के मुख्य स्थानों में तेजी से बढ़ते रिहायशी इलाके, गांव और स्थानीय बाजार शामिल हैं, जहां लोगों की रोजमर्रा की गतिविधियां होती हैं. यहां के प्रमुख मुद्दों में घर और बुनियादी ढांचा (जैसे सड़क, बिजली, पानी), सिंचाई और रोजगार के अवसर, तथा सरकारी योजनाओं का लाभ शामिल है.
मतदाताओं की बात करें तो युवा वर्ग रोजगार के अवसर चाहता है, एससी समुदाय के लोग वेलफेयर योजनाओं पर ज्यादा ध्यान देते हैं, और पूरे क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की मांग लगातार बढ़ रही है.
Sun. Kumaravel
DMK
B. Bharathkalai
NTK
Nota
NOTA
M. Subramani
MNM
P. Cannane
IND
M. Ganapathy
AMMKMNKZ
A. Pathimaraj
BSP
S. Patchaiappan
DMDK
A Egambaram
IND
M. Karthick
IND
Manavalan
IJK
पश्चिम बंगाल में चुनावी जीत के साथ ही, भारतीय जनता पार्टी ने 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली अधूरी सफलता का चक्र पूरा कर लिया है. ब्रांड मोदी के जरिए तेजी से रफ्तार भर रही बीजेपी के लिए केरल और तमिलनाडु के नतीजों ने भी रास्ता आसान कर दिया है.
Election Results 2026 Updates: देश के चार राज्यों बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल और असम के साथ ही पुडुचेरी में बीजेपी एनडीए की जीत हुई है. तमिलनाडु में विजय की टीवीके ने डीएमके को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया, वहीं केरलम में कांग्रेस ने लेफ्ट गठबंधन को हराकर 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया.
Puducherry Election Results 2026 Winning Candidates List: मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने जिन दो सीटों थट्टांचावडी और मंगलम से चुनाव लड़ा, दोनों पर जीत दर्ज की. चुनाव आयोग के अनुसार उनकी पार्टी AINRC ने कुल 11 सीटें जीतीं और एक पर बढ़त बनाई हुई थी.
Vidhan Sabha Chunav Parinam 2026 Live Updates: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरलम और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित हो गए. पश्चिम बंगाल में जहां बीजेपी ने टीएमसी को पटखनी दे दी, तो वहीं असम में जीत की हैट्रिक लगाई. तमिलनाडु में अभिनेता से राजनेता बने विजय की पार्टी टीवीके ने डीएमके को सत्ता से उखाड़ फेंका, केरल में कांग्रेस ने 10 साल का सत्ता का वनवास खत्म किया और लेफ्ट को हराकर जीत दर्ज की.
Tamil Nadu, Puducherry Election Results 2026 : पुडुचेरी के फाइनल नतीजे आ चुके हैं, जहां एनडीए ने 18 सीटें जीतकर अपनी सत्ता बरकरार रखी है. वहीं, तमिलनाडु में थलपति विजय की पार्टी TVK सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है.
बीजेपी की बड़ी चुनावी जीत के बाद दिल्ली मुख्यालय में जश्न के दौरान पीएम मोदी का अलग अंदाज देखने को मिला. बंगाली पहनावे में पहुंचे मोदी ने नितिन नवीन को माला पहनाकर सम्मानित किया और जीत का श्रेय कार्यकर्ताओं को दिया. इस खास पल ने संगठन की एकजुटता और नेतृत्व के सम्मान को उजागर किया, जो पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बन गया.
बंगाल, असम और पुडुचेरी में बीजेपी-एनडीए की जीत को पीएम मोदी ने जनता के भरोसे और सुशासन की जीत बताया. उन्होंने बंगाल के लिए 'बदला नहीं, बदलाव' का संदेश दिया और सभी दलों से राज्य को राजनीतिक हिंसा मुक्त बनाने में सहयोग करने की अपील की.
आज पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे आए हैं. मुकाबला 3-2 का रहा है. बंगाल, असम में बीजेपी ने अकेले मैदान मार लिया है. पुडुचेरी में बीजेपी गठबंधन की जीत हुई है. केरल में कांग्रेस गठबंधन जीता है, तमिलनाडु में टीवीके के रूप में नये सितारे का उदय हुआ है. अब कांग्रेस उसके साथ शामिल होने की कोशिश में है. लेकिन हम आज बात बंगाल की करेंगे. बंगाल की जीत के साथ ही आज हिंदुस्तान की 78 फीसदी आबादी और 72 फीसदी जमीन पर बीजेपी का राज चल रहा है. क्योंकि बिहार से बहकर गंगाजी बंगाल में पहुंच गई. और बंगाल में कमल खिल गया. बीजेपी बंगाल जीत गई.
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजे लगातार आ रहे हैं. अब तक के नतीजों के हिसाब से पश्चिम बंगाल में इस बार परिवर्तन हो गया है. बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए ममता बनर्जी की पार्टी TMC को हरा दिया है. इस हार के साथ ममता बनर्जी का चौथी बार सीएम बनने का सपना ध्वस्त हो गया है. वहीं तमिलनाडु में भी बड़ा उलटफेर हुआ है. पहली बार चुनावी जंग में उतरी सुपरस्टार विजय की पार्टी TVK के तमिलनाडु में अपना परचम लहरा दिया है. TVK तमिलनाडु में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. वहीं DMK तीसरे नंबर की पार्टी बन गई है. वहीं असम में हेमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी ने जीत का हैट्रिक लगा दी है. वहीं केरल से कांग्रेस के लिए राहत की खबर आई है. लेफ्ट के आखिरी किले को ढहाकर यहां UDF की सरकार बनती दिख रही है. वहीं पुदुचेरी में एक बार फिर NDA की सरकार बन रही है.
5 राज्यों के चुनावी नतीजे साफ हो गए हैं. पहली बार बंगाल बीजेपी की झोली में आ गई है. तो तमिलनाडु में अभिनेता बीजेपी ने कमाल कर दिया. 2 साल पहले पार्टी बनाई और अब तमिलनाडु के थलपति बन गए. 10 साल में बीजेपी बंगाल में फर्श से अर्श पर आ गई है. 2016 में बीजेपी के पास सिर्फ 3 सीटें थीं. और अब बीजेपी ने बंपर वोटों के साथ जीत हासिल की है.