'तोप का लाइसेंस मांगते है तो कट्टे का मिलता है', बीजेपी संग सीट बंटवारे पर बोले राजभर

लखनऊ में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की अध्यक्षता में आयोजित एनडीए सहयोगियों की अहम बैठक में शामिल होने जा रहे सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने सीट बंटवारे के सवाल पर उन्होंने अपनी ही शैली में तंज कसते हुए कहा कि राजनीति में लोग जब तोप का लाइसेंस मांगते हैं तो उन्हें कट्टे का लाइसेंस थमा दिया जाता है.

Advertisement
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर. (File photo: ITG) सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • लखनऊ,
  • 05 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:46 PM IST

लखनऊ में रविवार को बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने उत्तर प्रदेश में एनडीए सहयोगी दलों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की, जहां उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति को लेकर चर्चा की. इसी बैठक में भाग लेने पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने बड़ी बात कही है. 

बैठक में हिस्सा लेने पहुंचे सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उत्तर प्रदेश के पहले दौरे पर गठबंधन दलों के साथ ये विशेष बैठक हो रही है. इस चर्चा का मुख्य बिंदु यही है कि आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को साल 2017 से भी बेहतर कैसे बनाया जाए.

Advertisement

'2027 में सपा साफ'

उन्होंने कहा कि चाहे डॉ. संजय निषाद हों, आशीष पटेल हों, जयंत चौधरी हों या खुद भारतीय समाज पार्टी, सभी लोग और बीजेपी अपनी पूरी ताकत से मिलकर काम कर रहे हैं ताकि 2027 में सपा का पूरी तरह सफाया किया जा सके.

'राजनीतिक ताकत के हिसाब से मांगें सीट'

NDA गठबंधन के अंदर आगामी चुनावों में सीटों के बंटवारे को लेकर पूछे गए एक सीधे सवाल का जवाब देते हुए ओपी राजभर ने अपने चिरपरिचित मजाकिया और तंजिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी. राजभर ने दो-टूक कहा कि राजनीति में लोग जब तोप का लाइसेंस मांगते हैं, तो उन्हें कट्टे का लाइसेंस थमा दिया जाता है.

उन्होंने आगे कहा कि जो हमारी वास्तविक राजनीतिक हैसियत है और जो हमारी राजनीतिक ताकत है, उस हिसाब से जब सही समय (टाइम) आएगा तो सीटों के मामले को बैठकर देख लिया जाएगा.

Advertisement

ओपी राजभर ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और सीमा राजभर पर सीधा निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि गांव की झगड़ालू महिला को लाकर उन्हें सरेआम गालियां दिलवाई जा रही हैं, जिसके लिए उसे बकायदा पैसा और गाड़ी भी मुहैया कराई गई है. राजभर ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि वो इस सबके बावजूद पिछले दो साल तक पूरी तरह चुप रहे, लेकिन अब जब पानी नाक के ऊपर पहुंच गया है तो उन्होंने कहा कि भाई अब कुछ तो आप भी संभालो.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »