'प्रधानमंत्री जी आज 38 मिनट बोले और 29 मिनट दिल्ली के लोगों को गालियां दीं', केजरीवाल का तीखा हमला

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल अरविंद केजरीवाल

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 05 जनवरी 2025,
  • अपडेटेड 6:56 PM IST

आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और रोहिणी की परिवर्तन रैली में पीएम मोदी  द्वारा लगाए गए आरोपों पर जवाब दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी हर रोज दिल्ली के लोगों को गालियां दे रहे हैं, दिल्ली की जनता का अपमान कर रहे हैं, दिल्ली के लोग चुनाव में बीजेपी को इस अपमान का जवाब देंगे. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी आज 38 मिनट बोले और 29 मिनट तक दिल्ली के लोगों को और दिल्ली के लोगों को चुनी हुई सरकार को गालियां देकर गए हैं. चुनकर गालियां दी हैं, प्रधानमंत्री जी से उम्मीद है कि वह देश को दिशा देंगे,  मैं उनके निजी हमलों पर नहीं जाना चाहता.

Advertisement

बीजेपी पर हमला करते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ने दिल्ली के विकास का प्लान रोका है, पीएम मोदी ने किसानों से किया वादा भी पूरा नहीं किया, 2020 में उन्होने जमीन सुधार का वादा किया था, हमने दिल्ली विधानसभा से उसे पास किया. किसानों के ऊपर झूठे मुक़दमे हो रहे हैं, दिल्ली देहात के किसानों को मालिकाना हक़ अभी तक नहीं मिला, इसका भी वादा 2020 में प्रधानमंत्री जी ने किया था. अभी तक मास्टर प्लान नोटिफाई नहीं किया गया है, जिसकी वजह से दिल्ली का विकास रुका हुआ है. केंद्र ने लैंड पूलिंग पॉलिसी अभी तक नहीं अपनाई.



'हमने दिल्लीवालों के विकास के काम रुकने नहीं दिए'

प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर जो लोग ये आरोप लगाते हैं कि आम आदमी पार्टी लड़ती बहुत है, तो आज का उद्घाटन उन लोगों को जवाब है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों के लिए काम करती है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के शीर्ष नेताओं को जेल भेज दिया गया,  हम पर अत्याचार किए गए, लेकिन हमने अपने ऊपर हुए अत्याचार का मुद्दा नहीं बनाया. हमने उसे मुद्दा बनाया होता तो आज ये उद्घाटन नहीं होते. ये उद्घाटन इसलिए हुआ कि हम जेल से बाहर आए और फिर भी हमने सोचा कि दिल्ली के काम नहीं रुकने चाहिए. दिल्ली के विकास को हमने सबसे ऊपर रखा. जब भी दिल्लीवालों के लिए ज़रूरत पड़ी, हमने इनके (केंद्र) हाथ पैर जोड़े. हाथ पैर जोड़ने से काम नहीं हुए, तब हमने संघर्ष किया. आज का उद्घाटन सबसे बड़ा संकेत है कि आम आदमी पार्टी दिल्ली के लोगों का काम करवाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है, हम आपके काम नहीं रुकने देंगे.

Advertisement

'केजरीवाल को गाली देकर चुनाव लड़ना चाहती है बीजेपी'

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को NCR से जोड़ने वाली रैपिड रेल के पहले चरण का उद्घाटन, नई मेट्रो लाइन का उद्घाटन हुआ, इन प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं, इन परियोजना का प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने एक साथ उद्घाटन किया. ये दिल्ली और केंद्र सरकार का साझा वेंचर हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी सिर्फ़ केजरीवाल को गाली देकर चुनाव लड़ना चाहती है, दिल्ली के लोग बदला लेने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »