बंगाल में बाबरी मस्जिद की नींव रखने वाले हुमायूं कबीर कल बनाएंगे नई पार्टी, सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा दांव खेलते हुए नई पार्टी बनाकर राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है. वह खुद को किंगमेकर बता रहे हैं. सोमवार को वह मुर्शिदाबाद में अपनी पार्टी का औपचारिक गठन करेंगे.

Advertisement
हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में कम से कम 10 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. (File Photo: ITG) हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद में कम से कम 10 सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं. (File Photo: ITG)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 21 दिसंबर 2025,
  • अपडेटेड 6:23 PM IST

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता हुमायूं कबीर ने पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा ऐलान कर दिया है. हुमायूं कबीर ने कहा है कि वह नई पार्टी बनाकर राज्य की सभी 294 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगे और खुद को किंगमेकर की भूमिका में देख रहे हैं.

हुमायूं कबीर सोमवार को मुर्शिदाबाद में अपनी नई राजनीतिक पार्टी का औपचारिक गठन करने जा रहे हैं. पार्टी के गठन से पहले ही उन्होंने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी. हालांकि फिलहाल उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन चुनाव आयोग में टेबल समेत तीन चुनाव चिन्हों के लिए आवेदन कर दिया है.

Advertisement

बीजेपी और टीएमसी दोनों को देंगे चुनौती

हुमायूं कबीर का कहना है कि उनकी लड़ाई बंगाल में बीजेपी और टीएमसी दोनों के खिलाफ होगी. साथ ही उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि कांग्रेस, सीपीआईएम और ओवैसी की पार्टी के साथ गठबंधन की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता.

इस बीच मुर्शिदाबाद में जगह-जगह हुमायूं कबीर की नई पार्टी को लेकर पोस्टर लगाए जाने लगे हैं. मिर्जापुर इलाके में एक बड़े कार्यक्रम के लिए मंच भी तैयार किया जा रहा है, जहां दावा किया जा रहा है कि करीब चार लाख लोग जुट सकते हैं. 

मुर्शिदाबाद की 10 सीटें जीतने का दावा

हुमायूं कबीर ने मुर्शिदाबाद की 22 विधानसभा सीटों में से कम से कम 10 सीटें जीतने का दावा भी किया है. फिलहाल जिले की 22 सीटों में से 20 पर टीएमसी और दो पर बीजेपी का कब्जा है. बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कसनी शुरू कर दी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »