'इस बार नहीं लड़ेंगे चुनाव', बिहार के बीजेपी विधायक ने किया ऐलान

बिहार चुनाव में बीजेपी 20 फीसदी विधायकों के टिकट काटने की तैयारी में है और इस बीच एक विधायक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह ऐलान कर दिया है कि इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.

Advertisement
पटना के कुम्हरार से विधायक हैं अरुण कुमार सिन्हा (Photo: ITG) पटना के कुम्हरार से विधायक हैं अरुण कुमार सिन्हा (Photo: ITG)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 13 अक्टूबर 2025,
  • अपडेटेड 3:49 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया चल रही है. सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के घटक दलों में सीट शेयरिंग का ऐलान भी हो गया है. बिहार एनडीए के सबसे बड़े घटक भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में अपने कोटे की सभी सीटों के लिए उम्मीदवार तय कर लिए जाने की बातें भी आ रही हैं.

Advertisement

चर्चा है कि पार्टी इस बार 20 फीसदी विधायकों के टिकट काट सकती है. बीजेपी के 20 फीसदी विधायकों के टिकट काटने के फॉर्मूले की चर्चा के बीच बिहार के एक पार्टी विधायक ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है. पटना की कुम्हरार विधानसभा सीट से बीजेपी के विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने ऐलान किया है कि इस बार चुनाव नहीं लड़ेंगे.

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव में मैं प्रत्याशी के रूप में चुनाव नहीं लड़ूंगा. अरुण कुमार सिन्हा ने साथ ही यह भी जोड़ा है कि संगठन के लिए कार्य करता रहूंगा. उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पिछले 25 वर्षों में आप सभी ने जो विश्वास और सहयोग दिया, उसके लिए हमेशा आभारी रहूंगा.

यह भी पढ़ें: 'मन से दुखी हूं लेकिन...' बिहार चुनाव में सिर्फ 6 सीटें मिलने पर छलका जीतन राम मांझी का दर्द

Advertisement

बिहार चुनाव की विस्तृत कवरेज के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा की हर सीट का हर पहलू, हर विवरण यहां पढ़ें

अरुण कुमार सिन्हा ने अपनी पोस्ट के अंत में कार्यकर्ता सर्वोपरि, संगठन सर्वोपरि भी लिखा है. अरुण कुमार सिन्हा उन नेताओं में से थे, जिनके टिकट को लेकर इस बार अटकलों का बाजार गर्म था. बीजेपी का गढ़ मानी जाने वाली कुम्हरार विधानसभा सीट से विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने बीजेपी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किए जाने से पहले ही अपने कदम वापस खींच लिए.

यह भी पढ़ें: कटेगा 16 विधायकों का टिकट, 75 पार वाले भी दावेदार... बिहार में BJP कोटे की 101 सीटों पर उम्मीदवार तय!

अरुण कुमार सिन्हा के चुनाव नहीं लड़ने के ऐलान के साथ ही कुम्हरार विधानसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर किसी नए चेहरे के मैदान में उतरने का रास्ता साफ हो गया है. अरुण पिछले कई चुनावों से बिहार विधानसभा में कुम्हरार सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »