scorecardresearch
 
Advertisement

दिल्ली के आनंद पर्वत में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, फैली सनसनी

दिल्ली के आनंद पर्वत में 18 साल के युवक की चाकू मारकर हत्या, फैली सनसनी

दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. इस वारदात के बाद से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान कुणाल ढींगरा के रूप में हुई है, जो नई बस्ती की गली नंबर 16 का निवासी था. मिली जानकारी के अनुसार, कुणाल पर कुछ अज्ञात लोगों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया. हमला इतना भीषण था कि कुणाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहाँ से फरार होने में सफल रहे.

Advertisement
Advertisement