scorecardresearch
 
Advertisement

पटना के दानापुर में पुलिसकर्मी ने बहन की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी की खुदकुशी

पटना के दानापुर में पुलिसकर्मी ने बहन की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद भी की खुदकुशी

पटना के दानापुर से एक बेहद ही चौंकाने वाली और दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां बिहार पुलिस के एक जवान ने अपनी ही सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी और उसके तुरंत बाद खुद को भी गोली से उड़ा लिया. यह खौफनाक वारदात दानापुर इलाके की है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. जानकारी के अनुसार, पुलिसकर्मी ने इस भयानक वारदात को अंजाम देने के लिए अपनी सर्विस रिवॉल्वर का इस्तेमाल किया. पूरी घटना के बाद पुलिस महकमे और स्थानीय लोगों में कोहराम मच गया है.

TOPICS:
Advertisement
Advertisement