केरलम विधानसभा चुनाव: भाजपा ने की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, यहां देखें पूरी List
केरलम विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है. इसमे कुल 39 उम्मीदवारों का नाम शामिल है. अरनमुला सीट से भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया गया है.
Advertisement
असम में 9 अप्रैल को मतदान होंगे. (File Photo: ITG)
भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 39 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है. पार्टी ने कई चर्चित चेहरों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है. अरनमुला सीट से भाजपा ने पूर्व राज्यपाल कुम्मनम राजशेखरन को उम्मीदवार बनाया है. राजशेखरन केरल में एक प्रमुख हिंदू नेता के रूप में जाने जाते हैं.
इस सीट पर मुकाबला दिलचस्प देखने को मिल सकता है, क्योंकि राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज CPI(M) से चुनाव लड़ रही हैं, जबकि कांग्रेस ने एविन बर्क को उतारा है.
Advertisement
इसके अलावा नट्टिका सीट से भाजपा उम्मीदवार C.C. मुकुंदन हैं, जो हाल ही में CPI छोड़कर भाजपा में शामिल हुए. मुकुंदन पहले CPI से विधायक रह चुके हैं. परवूर से भाजपा ने वत्सला प्रसन्ना कुमार को टिकट दिया है.
aajtak.in