'कांग्रेस हार की सेंचुरी मारने वाली है...', असम में बोले PM मोदी, राज्य को दी 47,600 करोड़ की सौगात

पीएम मोदी ने असम में 47,600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. उन्होंने सिलचर में नॉर्थ-ईस्ट के पहले ग्रीनफील्ड 4-लेन हाई-स्पीड शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर और असम माला 3.0 परियोजना सहित कई योजनाओं की नींव रखी. इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर तीखा हमला भी बोला.

Advertisement
पीएम मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं. (Photo: X/PMOIndia) पीएम मोदी दो दिन के असम दौरे पर हैं. (Photo: X/PMOIndia)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 14 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:23 PM IST

बीजेपी असम विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गई है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम दौरे पर हैं. यहां उन्होंने कई नई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया. सिलचर में जनता को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने असम को 47,600 करोड़ से ज्यादा की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे. उन्होंने सिलचर में भूमि पूजन करते हुए लगभग 24 हजार करोड़ रुपये की कई परियोजनाओं की नींव रखी. इनमें नॉर्थ-ईस्ट के पहले ग्रीनफील्ड 4-लेन हाई-स्पीड शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर और 'असम माला 3.0' परियोजना शामिल हैं.

Advertisement

उन्होंने करीब 24 हजार करोड़ की परियोजना की सौगात का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर जमकर वार किया.

कांग्रेस पर जमकर बरसे पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- 'आज करीब  24 हजार करोड़ रुपए के शिलॉन्ग-सिलचर कॉरिडोर का भूमि पूजन हुआ है. कांग्रेस वालों को कागज-कलम देना और उनसे कहना कि जरा कागज 24 हजार करोड़ लिखो तो. उन्हें लिखना नहीं आएगा कि 24 हजार करोड़ में कितने जीरो होते हैं.'

प्रधानमंत्री ने आगे कहा, 'कांग्रेस वालों के दिमाग का ताला जहां बदं हो जाता है, वहां हमारा काम शुरू होता है.' पीएम मोदी ने कहा, 'कांग्रेस खुद के इतिहास के हार की सेंचुरी मारने वाली है. हार की हताशा से भरी कांग्रेस ने देश के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है. कांग्रेस के नेता देश को बदनाम करने में जुट गए हैं.'

यह भी पढ़ें: असम में बोले पीएम मोदी- कांग्रेस ने रोटी-बेटी-माटी तीनों को खतरे में डाला

Advertisement

'नॉर्थ ईस्ट, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र...'

पीएम मोदी ने कहा, 'आज नॉर्थ ईस्ट, भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी का केंद्र है... दक्षिण-पूर्व एशिया के साथ भारत को जोड़ने वाला सेतु बन रहा है. बराक वैली के किसानों और यहां के चाय-बागानों में काम करने वाले श्रमिकों का असम के विकास में बहुत बड़ा योगदान है. डबल इंजन सरकार किसानों के कल्याण के लिए निरंतर कदम उठा रही है.'

उन्होंने कहा कि बीजेपी बॉर्डर के गांवों को देश के पहले गांव मानते हैं. इसलिए, बॉर्डर एरिया के विकास के लिए कछार जिले से ही वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम का अगला चरण शुरु किया था. इससे बराक वैली के अनेक गांवों में भी सुधार होना तय हो गया है.

यह भी पढ़ें: असम दौरे पर पीएम मोदी, कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,800 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

कई परियोजनाओं का शिलान्यास

पीएम मोदी असम में पीएम-किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे जिसके तहत 9.3 करोड़ किसानों को लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री कोपिली जल विद्युत परियोजना और उत्तर-पूर्व गैस ग्रिड (चरण-1) का उद्घाटन भी करेंगे. रेलवे के क्षेत्र में तीन नई ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई जाएगी. 

इसके अलावा गुवाहाटी में 'पीएम एकता मॉल' का उद्घाटन होगा, जो स्थानीय हस्तशिल्प और 'एक जिला एक उत्पाद' (ODOP) को बढ़ावा देगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement