योगी सरकार का निर्देश, हर स्कूल में हो भगवद् गीता पर प्रतियोगिता

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में भगवद् गीता पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए हैं.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 09 दिसंबर 2017,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी स्कूलों में भगवद् गीता पर आधारित गायन प्रतियोगिताएं करवाने के निर्देश दिए हैं. इन प्रतियोगिताओं के नतीजों के आधार पर इस महीने के आखिरी में प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राज्य स्तर की एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा.

सरकार ने शिक्षा विभाग के सभी मंडलों के संयुक्त निदेशकों को कहा कि वो सुनिश्चित करें कि सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी स्कूलों में जिला और मंडल स्तर पर ये प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई जाएं.

Advertisement

अधिकारियों ने गुरुवार को यहां कहा कि इस महीने के अंत में राज्य स्तर की प्रतियोगिता के लिए गायकों या टोलियों के नामों के चयन का काम 11 से 15 दिसंबर तक जिला और मंडल स्तर पर होगा. रिपोर्ट्स के अनुसार 11 से 15 दिसंबर के बीच जिला और मंडल स्तर पर विद्यार्थियों के नाम शॉर्ट लिस्ट किए जाएंगे.

साथ ही संगीत, गीता, हिन्दी और संस्कृत में विशेषज्ञता रखने वालों का एक पैनल सर्वश्रेष्ठ गायक या गायिका का चयन करेगा. प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को उनके उच्चारण और गायन के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा महकमे ने कहा कि इस प्रतियोगिता के लिए छात्र पर आने वाले तमाम खर्चों को संबंधित स्कूल प्राधिकारी वहन करेंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement