UP के CM योगी की 'जाति' जानने को लोग उत्‍सुक, गूगल से पूछ रहे सवाल

योगी आदित्‍यनाथ जबसे उत्‍तर प्रदेश के सीएम बने हैं, लोग उनके बारे में सब कुछ जान लेना चाहते हैं. उनसे जुड़े किस सवाल से लोग सबसे ज्‍यादा परेशान हैं, आप भी जानिए...

Advertisement
योगी आदित्‍यनाथ योगी आदित्‍यनाथ

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍मंत्री योगी आदित्‍यनाथ के बारे में जानने को लोग इनते उत्‍सुक हैं कि उनका नाम गूगल पर ट्रेंड कर रहा मजेदार बात तो ये है कि लोग सबसे ज्‍यादा उनके जाति के बारे में जानना चाहते हैं. इससे जुड़े सबसे ज्‍यादा सवाल लोगों ने गूगल पर पूछे हैं. इन आंकड़ों से तो यही पता चलता है-

उनकी जाति के बारे में सबसे ज्‍यादा जानने को उत्‍सुक बिहार के लोग हैं और फिर नंबर आता है उत्‍तर प्रदेश का.

Advertisement


गौरतलब है कि यूपी के सीएम के तौर पर उनके नाम का ऐलान होने के बाद योगी आदित्यनाथ, गूगल के टॉप ट्रेंड्स में जगह बनाए हुए हैं. गूगल ट्रेंड्स के अनुसार ज्‍यादातर लोग 'योगी' नाम से उनके बारे में सर्च कर रहे हैं.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement