राजस्थान में खुलने जा रहें हैं 10 हजार स्‍कूल

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि शिक्षा से सभी बुराईयां रोकी जा सकती है और दुनिया के सभी अमीर देश बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए है.

Advertisement
school school

BHASHA

  • जयपुर,
  • 04 मई 2016,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा कि शिक्षा से सभी बुराईयां रोकी जा सकती है और दुनिया के सभी अमीर देश बच्चों को शिक्षित करने के प्रयास में जुटे हुए है.

उन्‍होंने अजमेर के आजाद पार्क में जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में दस हजार स्कूल खोले जायेंगे. महिलाएं भी चाहती है कि उनके बच्चे पढ-लिखकर आगे बढे. उन्होंने कहा कि प्रदेश में जिन स्थानों पर पहुंचना मुश्किल था वहां अब एकल विद्यालय शुरू हो जाने से स्थिति बदल गई है.

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ संस्कृति को जोड़ने का जो प्रयास किया गया वह सराहनीय है, क्‍योंकि . अगर हम शिक्षित है और हमारे देश, प्रदेश और परिवार की संस्कृति हमारे रग रग में नहीं है तो हम विफल है और दुनिया में हिन्दुस्तान संस्कृति की वजह से आगे दिखता है. हम चाहते है कि हमारे छोटे बच्चों में संस्कृति दिखाई दे, उन्हें इतिहास के बारे में ग्यान हो.

उन्होंने कहा कि 2015-16 में शिक्षा के जरिये 15 लाख बच्चों को लाभान्वित किया जायेगा. बच्चे शिक्षित होकर नई क्रांति लेकर आयेंगे. राजे ने कहा कि संविधान के निर्माता अम्बेडकर ने कहा था कि शिक्षा एक ऐसा शस्त्र है, जो जीवन की सारी कठिनाईयों का निवारण कर देता है. राजस्थान में ग्राम पंचायत स्तर दस हजार स्कूल बनाये जायेंगे. हर ग्राम पंचायत पर ऐसा स्कूल हो, जिसमें पढाने के साथ साथ खेल खिलाये जाए और कंप्‍यूटर भी सिखाये जाए. आने वाले समय में इन दस हजार स्कूलों के जरिये शिक्षा के क्षेत्र में राजस्थान बहुत आगे निकल सकता है. इससे पूर्व राजे ने पुष्कर में रोप वे का उद्घाटन करते हुए कहा कि पुष्कर को आने वाले दिनों में और सुंदर बनाया जायेगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »