बोर्ड परीक्षाओं का सीजन खत्म होने के बाद परीक्षा के नतीजे जारी होने के दौर शुरू हो गया है. बिहार, कर्नाटक ने बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं और इसके बाद अब अन्य बोर्ड की बारी है. बताया जा रहा है कि बिहार बोर्ड के बाद अब उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी करेगा. अगर सभी बोर्ड परीक्षाओं की बात करें तो अब सबसे पहले उत्तर प्रदेश के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे और उसके बाद अन्य बोर्ड और सीबीएसई अपने नतीजे जारी करेंगे. जानते हैं किस बोर्ड के नतीजे कब जारी हो सकते हैं...
उत्तर प्रदेश 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट (UP 10th 12th Exam Result)
उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा के नतीजे अगले हफ्ते जारी कर दिए जाएंगे. उत्तर प्रदेश बोर्ड अधिकारियों ने इंडिया टुडे से बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2019 के नतीजे 22 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच जारी कर दिए जाएंगे. परीक्षार्थी upmspresults.up.nic.in, results.nic.in, upmsp.edu.in, upresults.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं.
सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (CBSE 12th Board Result)
सीबीएसई बोर्ड अधिकारियों ने कंफर्म कर दिया है कि इस बार परीक्षा के नतीजे थोड़े जल्दी जारी कर दिए जाएंगे. सीबीएसई के अनुसार परीक्षा के नतीजे 8 मई से 15 मई के बीच जारी कर दिए जाएंगे. पहले 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए जाएंगे, इसके बाद 10वीं बोर्ड परीक्षा में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों को इंतजार खत्म होगा.
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा रिजल्ट (CBSE 10th Board Result)
सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित होने के बाद जारी किए जाएंगे. सीबीएसई की ओर से जारी की गई जानकारी के अनुसार 15 मई तक परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए जाएंगे.
राजस्थान बोर्ड रिजल्ट (RBSE Board Result)
राजस्थान बोर्ड की ओर से आयोजित की गई 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे मई के मध्य में जारी कर दिए जाएंगे. जिन परीक्षार्थियों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया है वो उम्मीदवार 15 मई के बाद अपने नतीजे देख सकेंगे.
मध्यप्रदेश बोर्ड रिजल्ट (MP Board Result)
मध्यप्रदेश बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे भी मई के मध्य में ही जारी किए जाएंगे. हालांकि अभी तक परीक्षा के नतीजों को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी जारी नहीं की गई है.
मोहित पारीक