IIT JEE में पास हुए जम्मू-कश्मीर के 26 लड़के और 2 लड़कियां

जम्मू कश्मीर के 28 छात्र जेईई मेन परीक्षा में पास हो गए हैं. जानिये क्या है पूरी खबर...  

Advertisement
represtational photo of students represtational photo of students

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 01 मई 2017,
  • अपडेटेड 12:18 PM IST

पत्थरबाजी और आतंकी हमलों के बीच जम्मू कश्मीर से एक अच्छी खबर आई है. जिसे सुनकर आपको खुशी होगी और आप प्रेरित भी महसूस करेंगे.

जम्मू-कश्मीर के 26 छात्रों और 2 छात्राओं ने IIT JEE मेन परीक्षा में पास कर लिया है. यह खबर सेना के प्रवक्ता ने दी है. सेना के प्रवक्ता के अनुसार इन छात्रों को सेना ने ही तैयार किया है. सेना के कोचिंग सेंटर 'कश्मीर सुपर-40' में इन बच्चों को तैयार किया गया है. इस साल कश्मीर सुपर-40 ने 78 फीसदी रिजल्ट दिया है. इसके बाद यह देश का सर्वश्रेष्ठ आईआईटी कोचिंग सेंटर बन गया है.

Advertisement

इस वर्ष का प्रदर्शन रहा सर्वश्रेष्ठ
सेना के प्रवक्ता ने बताया कि कश्मीर सुपर-40 श्रीनगर में सेंटर फॉर सोशल रेस्पोंसिबिलिटी एंड लर्निंग (CSRL) और पेट्रोनेट एलएनजी के सहयोग से साल 2013 से चलाया जा रहा है. इस साल का परफॉर्मेंस अब तक का सबसे अच्छा रहा है.

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि JEE मेन में पास होने वाले छात्रों में 9 दक्ष‍िण कश्मीर, 10 उत्तर कश्मीर, कारगिल व लद्दाख से 7 और जम्मू के 2 छात्र शामिल हैं. ऐसा पहली बार हुआ जब कश्मीर सुपर-40 की 5 छात्राओं को प्रशिक्षण के लिए दिल्ली भेजा गया था, जिनमें 2 ने सफलता हासिल कर ली है.

इस फ्लैगशिप स्कीम के लिए आर्मी कैंडिडेट्स का सेलेक्शन इंटरव्यू और टेस्ट के आधार पर करती है. छात्रों को रहने और पढ़ने की सुविधा नि:शुल्क दी जाती है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement