10वीं पास करने के बाद ऐसे करें सही Stream का चुनाव

10वीं के बाद समझ नहीं आ रहा है कौनसी स्ट्रीम लेना सही है तो पढ़ें ये टिप्स...

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2018,
  • अपडेटेड 9:09 AM IST

सीबीएसई बोर्ड समेत लगभग हर राज्‍य ने 10वीं कक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. रिजल्‍ट आने के बाद 10वीं के छात्रों के लिए सबसे बड़ी दिक्‍कत ये आती है, कि वह कक्षा 11वीं में कौनसी स्‍ट्रीम लें. कई छात्रों को समझ नहीं आता है उनके लिए कौनसी स्ट्रीम बेस्ट है. अगर आपको भी ये कन्फ्यूजन है तो यहां हम बता रहे हैं साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

Advertisement

क्या बनना चाहते हैं आप- अपने दिमाग में सबसे पहले ये सेट कर लें कि आपका इंटरेस्ट किस विषय में है. भविष्य में आप क्या बनना चाहते हैं. उस हिसाब से आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस स्ट्रीम का चुनाव करें.

आर्ट्स में फ्यूचर नहीं है- अक्सर ज्यादातर छात्र सोचते हैं कि कॉमर्स और साइंस में आगे काफी स्कोप है लेकिन आर्ट्स में नहीं है. अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो बता दें ऐसा बिल्कुल नहीं है. आप स्ट्रीम चाहे कोई भी लें, फ्यूचर हर स्ट्रीम में है. इसलिए अपने लक्ष्‍य को हासिल करने के लिए किस विषय को पढ़ना ठीक होगा इसके लिए अपने टीचर्स या दोस्तों से बात करें.

काउंसलर से करें बात- अगर आपको कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो आप करियर काउंसलर की मदद ले सकते हैं. उनसे बात करके डिसाइड करें कि आपके फ्यूचर के लिए कौनसी स्ट्रीम बेस्ट है.

Advertisement

जोश में ना लें कोई स्‍ट्रीम- ऐसा अक्सर होता है कि हम अपने दोस्तों और परिवार को दिखाने के लिए जोश में साइंस और कॉमर्स ले बैठते हैं. लेकिन बाद में महसूस होता है कि आप इसमें अच्छा नहीं कर पा रहे हैं. इसलिए बाद में पछताने से अच्छा है पहले ही संभल कर स्ट्रीम चुनें.

लोगों की ना करें परवाह- अगर आपके 10वीं में 90% मार्क्‍स आएं हैं और आपको आसानी से साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम मिल सकती है, लेकिन आपका इंटरेस्ट आर्ट्स में है तो बिना लोगों की परवाह किए आर्ट्स स्ट्रीम को चुन लें. क्योंकि आप जानते हैं जितना बेहतर आप आर्ट्स में कर पाएंगे उतना साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम में नहीं कर पाएंगे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement