टेनिस के शौकीन रहे हैं युवराज सिंह...आज हुए 35 साल के

युवराज सिंह को ऐसे नौजवान के तौर पर याद किया जाता है जिसने पहले मैदान में गेंदबाजों को धुना और फिर अस्‍पताल में कैंसर को...

Advertisement
युवराज सिहं युवराज सिहं

मेधा चावला

  • नई दिल्‍ली,
  • 12 दिसंबर 2016,
  • अपडेटेड 3:57 PM IST

क्रिकेट में विरोधियों को पटखनी देने वाले और जिंदगी में कैंसर को बोल्‍ड करने वाले युवराज सिंह आज 35 साल के हो गए हैं. जानिए उनके बारे में कुछ खास बातें...

- क्रिकेट के मैदान में धूम मचाने वाले युवी को बचपन में टेनिस और रोलर स्‍केटिंग बेहद पसंद थी.
- युवराज ने 'मेंहदी सजना दी' और 'पुत्‍त सरदारा' फिल्‍मों में बतौर बाल कलाकार काम भी किया है.

Advertisement


- बॉलीवुड की एनिमेशन फिल्‍म 'जम्‍बो' में की आवाज इस्‍तेमाल की गई है.
- अर्जुन अवॉर्ड ओर पद्मश्री से नवाजे गए हैं.


- पॉर्श तोहफे में मिली 2007 में बीसीसीआई उपाध्‍यक्ष की तरफ से.
- एक वर्ल्‍ड कप में 300 रन बनाने वाले और 15 विकेट चटकाने वाले पहले ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं.

युवराज के जन्‍मदिन पर उनके दोस्‍तों ने उन्‍हें ऐसे विश किया.

पूरे दिन ट्विटर पर #happybirthdayyuvi ट्रेंड करता रहा. फेसबुक पर भी बधाईयों का दौर जारी थी.

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही युवराज सिंह और हेजल कीच की शादी हुई है. पहले चंडीगढ़, फिर गोआ में शादी के बाद भव्‍य रिसेप्‍शन दिल्‍ली में हुआ था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement