CAT की परीक्षा में 10 दिन बाकी, ऐसे करें तैयारी

26 नवंबर 2017 को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ की ओर से कैट (CAT) का आयोजन किया जायेगा. CAT (Common Admission Test) में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो ये टिप्स काफी कारगर साबित होंगे.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

अनुज कुमार शुक्ला

  • ,
  • 16 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 12:04 PM IST

देश की सबसे बड़ी MBA प्रवेश परीक्षा 'कॉमन एडमिशन टेस्ट 2017' यानी कि CAT 26 नवंबर को आयोजित की जाएगी. भारत में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) की ओर से आयोजित CAT परीक्षा को सबसे कठिन परीक्षा मानी गई है. आज से कैट की परीक्षा में सिर्फ 10 दिन बाकी है. जो उम्मीदवार इस बार ये परीक्षा देने वाले है और अच्छा स्कोर करना चाहते हैं, तो ये टिप्स काफी कारगर होंगे. परीक्षा की ऐसे करें तैयारी.....

Advertisement

रेगुलर स्टडी

परीक्षा में कुछ ही दिन बाकी है. परीक्षा की आखिरी घड़ी में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए रेगुलर स्टडी करें. जहां आप नॉर्मल दिनों में 4 से 5 घंटे निकालते थे, वहीं आप कम से कम 6 से 8 घंटे निकलें. परीक्षा में अच्छा स्कोर करना चाहते हैं एक परफेक्ट टाइम टेबल जरूर बनाएं.

परीक्षा के पैटर्न को समझें

जिन सब्जेक्ट्स में आप कमजोर हैं, उस पर विशेष ध्यान दें. सभी सब्जेक्ट्स और परीक्षा के पैटर्न को समझ लें.

सभी टॉपिक्स को करें कवर

कैट की तैयारी के लिए जरूरी है कि आप ऐसी किताबों और नोट्स को पढ़ें, जिनमें से प्रश्नों के आने की संभावना है. सभी महत्‍वपूर्ण टॉपिक्स का रिवीजन करें .

मॉक टेस्ट से बनायें निरंतरता

तैयारी के साथ ही सबसे पहले किसी एक्सपर्ट वेबसाइट या क्लास की ओर से जारी की गयी टेस्ट सीरीज से खुद का आंकलन करें. वहीं अगर आपको लगता है कि कोचिंग इंस्टीट्यूट की जरूरत है, तो आप वहां जाकर भी तैयारी कर सकते हैं.

Advertisement

इंटरनेट से सॉल्व करें क्वेश्चन पेपर

कैट की परीक्षा के 4-5 साल पुराने क्वेशन-पेपर को नियमित हल करें. ऐसा करने से आपकी अच्छी प्रैक्टिस होगी और आप परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करेंगे.

कोई नया टॉपिक ना पढ़ें

याद रखें परीक्षा में केवल कुछ ही दिन बाकी है, इसलिए कोई ऐसा टॉपिक ना पढ़ें जिसमें आपका ज्यादा समय बर्बाद हो जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »