आइंस्‍टीन-हॉकिंग से ज्‍यादा है 11 साल के अर्णव का IQ, बनाया रिकॉर्ड

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 11 साल के बच्‍चे ने मेन्सा आईक्यू टेस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल किए हैं.

Advertisement
अर्णव शर्मा अर्णव शर्मा

BHASHA

  • नई दिल्‍ली,
  • 30 जून 2017,
  • अपडेटेड 2:52 PM IST

ब्रिटेन में भारतीय मूल के 11 साल के बच्‍चे ने मेन्सा आईक्यू टेस्ट में सर्वाधिक 162 अंक हासिल किए हैं. खास बात ये है कि इस बच्‍चे ने महान वैज्ञानिक अल्बर्ट आइंस्टीन और स्टीफन हॉकिंग से दो अंक ज्‍यादा हासिल किए.

दक्षिण इंग्लैंड में रीडिंग टाउन के अर्णव शर्मा ने बिना किसी खास तैयारी के ये कारनामा कर दिखाया. उसने इससे पहले कभी ये टेस्ट नहीं दिया था.

Advertisement

 

 

द इंडिपेंडेंट की खबर के मुताबिक टेस्ट में उसके अंक उन्हें आईक्यू स्तर पर देश में अव्वल स्थान पर रखते हैं. इस पर अर्णव शर्मा ने कहा, 'मेन्सा टेस्ट मुश्किल होता है और कई लोग इसे पास नहीं कर पाते. मुझे तो इसे पास करने की उम्मीद नहीं थी. मैंने ये टेस्ट दिया और इसमें करीब ढाई घंटे लगे. मैंने टेस्ट के लिए कोई तैयारी नहीं की थी लेकिन मैं घबरा भी नहीं रहा था. मेरा परिवार हैरान हुआ लेकिन वे भी बहुत खुश थे जब मैंने उन्हें परिणाम के बारे में बताया'.

इस मौके पर अर्णव की मां मीशा धमिजा शर्मा ने कहा, 'मैं सोच रही थी कि क्या चल रहा होगा क्योंकि उसने कभी देखा नहीं था कि यह पेपर कैसा होता है'.

अर्णव की मां ने ये भी बताया कि वो जब ढाई साल का था तो ही मैथ्स का कौशल उसमें दिखने लगा था. गौरतलब है कि अर्णव को गाने और डांस करने का शौक है.

Advertisement

बता दें कि मेन्सा को दुनिया की सबसे बड़ी और पुरानी उच्च आईक्यू सोसायटी माना जाता है. वैज्ञानिक एवं वकील लांसलॉट लियोनेल वेयर और ऑस्ट्रेलियाई बैरिस्टर रोलैंड बेरिल ने 1946 में ऑक्सफोर्ड में इसकी स्थापना की थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement