West Bengal Joint Entrance Examination Board ने WBJEE 2017 रिजल्ट की घोषणा कर दी है. इस परीक्षा में पास होने के
बाद ही छात्र को पश्चिम बंगाल के विभिन्न सरकारी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग, तकनीक, फार्मेसी और आर्किटेक्चर के अंडर ग्रेजुएट कोर्स में एडमिशन मिलता है. छात्र
अपना रिजल्ट www.wbjeeb.nic.in पर चेक कर सकते हैं.
West Bengal Joint Entrance Examinations Board का गठन साल 1962 में किया गया था. पश्चिम बंगाल में अंडर ग्रेजुएट इंजीनियरिंग कोर्सेज में एडमिशन के लिए यह Common Entrance Examinations आयोजित करता है.
ऑनलाइन ऐसे देखें अपना रिजल्ट
1. ऑफिशियल वेबसाइट www.wbjeeb.nic.in पर लॉग इन करें.
2. RANK CARD FOR WBJEEM पर क्लिक करें.
3. एक नया पेज खुलेगा. यहां अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड, सेक्योरिटी पिन एंटर करें.
4. आपका रिजल्ट आपके सामने होगा.
5. रिजल्ट डाउनलोड कर उसका प्रिंट भी ले लें.
वंदना भारती