Rajasthan Police Constable Result 2022 Cut Off Marks: राजस्थान पुलिस निदेशालय ने राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2022 के बाद कट-ऑफ भी जारी कर दी है. जो उम्मीदवार 13 से 16 मई 2022 तक और 2 जुलाई 2022 को हुई राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में उपस्थित हुए थें, वे अब राजस्थान पुलिस निदेशालय की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in या recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर कट-ऑफ चेक कर सकते हैं.
राजस्थान कॉन्स्टेबल की कुल 4388 रिक्तियों को भरने के लिए यह भर्ती अभियान चलाया गया था. राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल रिजल्ट 24 अगस्त 2022 को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे जबकि निदेशालय ने उम्मीदवारों के कैटेगरी वाइज कट-ऑफ अब जारी की है. जो उम्मीदवार लिखित भर्ती परीक्षा में पास हुए हैं, उन्हें फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) या फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा. कट-ऑफ लिस्ट चेक करने का तरीका नीचे देख सकते हैं.
Rajasthan Police Constable Result 2022 Cut-off: ऐसे करें चेक
बता दें कि राजस्थान कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 2021 (उत्कृष्ट खिलाड़ी कोटा) के लिए योग्य उम्मीदवारों का खेल ट्रायल अक्टूबर 2022 के दूसरे सप्ताह से आयोजित किया जाएगा. ट्रायल की पूरी जानकारी और एडमिट कार्ड जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ताजा जानकारी के लिए वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.
aajtak.in