MP Board 10th 12th Result 2026: एमपी बोर्ड में 16 साल का रिकॉर्ड टूटा, पन्ना की प्रतिभा और भोपाल की खुशी बनीं टॉपर

MPBSE Result 2026 Out: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं में सरकारी स्कूलों ने निजी स्कूलों को पछाड़ा. 10वीं में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने किया स्टेट टॉप, 12वीं में भोपाल की दो बेटियों ने मारी बाजी. जान‍िए- इस बार कैसे मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड भी टूटा है, पढ़ें- पूरी रिपोर्ट.

Advertisement
मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट घोष‍ित (सांकेतिक तस्वीर- PTI) मध्यप्रदेश बोर्ड 10वीं-12वीं बोर्ड रिजल्ट घोष‍ित (सांकेतिक तस्वीर- PTI)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल ,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:59 PM IST

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं. इस साल के नतीजे न केवल बेटियों की कामयाबी की नई कहानी लिख रहे हैं, बल्कि पिछले 16 वर्षों के रिकॉर्ड भी तोड़ दिए हैं. पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने 10वीं में प्रदेश भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है, जबकि 12वीं में भोपाल की खुशी और चांदनी ने संयुक्त रूप से टॉप किया है.

Advertisement

पन्ना की प्रतिभा ने गाड़े झंडे
10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. इस साल 10वीं के नतीजों में पन्ना की प्रतिभा सोलंकी ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है. उन्होंने 500 में से 499 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है.

सरकारी स्कूलों का दबदबा: 10वीं में सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जबकि प्राइवेट स्कूलों का 68.64% ही रहा.

बेटियों का जलवा: मेरिट लिस्ट में 235 छात्राओं ने जगह बनाई, जबकि छात्रों की संख्या 143 रही.

12वीं का परिणाम: 16 साल का सबसे शानदार रिजल्ट
12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 तक चली थीं. बोर्ड के अनुसार, इस साल 12वीं का पास प्रतिशत 76.01% रहा है, जो पिछले 16 वर्षों में सबसे बेहतर प्रदर्शन है.

Advertisement

भोपाल की बेटियां टॉपर: भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने 500 में से 494 अंक हासिल कर प्रदेश में टॉप किया है.

पास प्रतिशत: नियमित परीक्षार्थियों का पास प्रतिशत 76.01% रहा, जबकि स्वाध्यायी (Private) छात्रों का प्रतिशत 30.60% रहा.

सरकारी स्कूलों का कमाल: 12वीं में भी सरकारी स्कूलों ने बाजी मारी है. सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 80.43% रहा, जो प्राइवेट स्कूलों (69.67%) से कहीं बेहतर है.

मेरिट लिस्ट और जिलों का प्रदर्शन
बेटियों की बाजी: 12वीं की मेरिट लिस्ट में भी लड़कियां आगे रहीं. कुल 221 छात्रों में से 158 छात्राएं और सिर्फ 63 छात्र शामिल हैं.

सबसे आगे झाबुआ: 12वीं कक्षा में सर्वाधिक पास प्रतिशत के साथ झाबुआ जिला (93.23%) पूरे प्रदेश में अव्वल रहा है. वहीं 10वीं में अनूपपुर जिला सबसे आगे रहा.

कैसे चेक करें रिजल्ट?
छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर देख सकते हैं. इसके लिए उन्हें अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement