IBPS PO Mains Result 2022 @ibps.in: इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सेलेक्शन (IBPS) ने प्रोबेशनरी ऑफिसर, मैनेजमेंट ट्रेनी (PO/MT) 2022 मेन्स परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. जो उम्मीदवार, आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर विजिट कर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 2022 का आयोजन 26 नवंबर 2022 को किया गया था. मेन्स परीक्षा में क्वालिफाई होने वाले उम्मीदवार अब इंटरव्यू या पर्सनैलिटी टेस्ट राउंड में शामिल होंगे. रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव हैं और उम्मीदवार इसे 16 जनवरी 2023 तक डाउनलोड कर सकेंगे. रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करना होगा.
IBPS PO Mains Result 2022: ऐसे करें डाउनलोड
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं.
स्टेप 2: होमपेज पर, CRP-PO/MTs-XII रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
स्टेप 3: अब नये पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/ रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज कर सब्मिट करें.
स्टेप 4: रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा, इसे डाउनलोड कर लें.
स्टेप 5: अपने स्कोरकार्ड का एक प्रिंट आउट भी ले लें.
आईबीपीएस पीओ मेन्स परीक्षा 6 हजार से अधिक पीओ रिक्तियों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है. उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स परीक्षा, मेन्स परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा. आईबीपीएस जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर इंटरव्यू राउंड की डेट्स की घोषणा करेगा. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अन्य अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाकर रखें.
स्कोरकार्ड अभी डाउनलोड करने के लिए
aajtak.in