सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन
(CBSE) ने रविवार को सफलतापूर्वक
National Eligibility-
Cum-Entrance Test (NEET)
2017 का आयोजन किया.
NEET 2017 परीक्षा का रिजल्ट 8 जून को आने वाला है. इस परीक्षा में पास होने के बाद ही डॉक्टर बनने की पहली चुनौती को छात्र पार कर पाएंगे.
इस एंट्रेंस टेस्ट के लिए कुछ 11,38,890
छात्रों ने रजिसट्रेशन कराया था, जिसमें 1522
एनआरआई, 480 OCIs, 70 PIOs और
613 विदेशी छात्र शामिल हैं. यह परीक्षा 103 शहरों
के 1921 एग्जाम सेंटर्स पर 10 भाषाओं में
आयोजित की गई.
परीक्षा में किसी प्रकार की परेशानी न आए,
इसके लिए सीबीएसई के 490 अधिकारियों को
कार्यरत किया गया था. इसके अलावा 3500
ऑब्जर्वर्स को भी परीक्षा के दौरान निगरानी के लिए
रखा गया था.
NEET परीक्षा में पास होने वाले छात्रों को सरकारी, निजी और डीम्ड मेडिकल कॉलेजों में MBBS(65,000 सीटें) और BDS (25,000 सीटें) कोर्स में एडमिशन मिलेगा.
वंदना भारती