CBSE 12th Result: सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट में छाईं UP की लड़कियां, मिले 500 में से 499 अंक

CBSE Board 12th Results 2019: CBSE बोर्ड के कक्षा 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं... यहां ऐसे करें चेक

Advertisement
CBSE Board 12th Results 2019 CBSE Board 12th Results 2019

aajtak.in / प्रियंका शर्मा

  • ,
  • 02 मई 2019,
  • अपडेटेड 3:45 PM IST

CBSE class 12 Results 2019: सीबीएसई बोर्ड में पढ़ने वाले कक्षा 12वीं के छात्रों का इंतजार खत्म हुआ. परिणाम जारी कर दिए गए हैं. छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.nic.in, cbseresults.nic.in और results.nic.in. पर देख सकते हैं.  आपको बता दें, परिणाम की संभावित तारीख 13 से 17 मई बताई जा रही थी, लेकिन अब परिणाम तय समय से पहले जारी  कर दिए गए हैं. इस बार 83.4 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं. बता दें, पिछले साल 83 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं.

Advertisement

आपको बता दें, परीक्षा में पहला स्थान उत्तर प्रदेश की हंसिका शुक्ला और करिश्मा अरोरा ने पहला स्थान हासिल किया है. उन्हें 500 में से 499 अंक मिले हैं.वहीं उत्तराखंड की गौरांगी चावला ने दूसरा स्थान हासिल किया है. उन्होंने 500 में से 498 अंक हासिल किए हैं. इस साल लड़कियों का पास प्रतिशत 88.7% जबकि लड़कों कला पास प्रतिशत 79.40% है. इस बार बोर्ड में स्टूडेंट्स का पास प्रतिशत बढ़ा है.

आपको बता दें, सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे आधिकारिक वेबसाइट के साथ- साथ कई प्लेटफॉर्म पर देखे जा सकते हैं, जिसमें गूगल, कई रिजल्ट वेबसाइट, सरकारी मोबाइल ऐप आदि शामिल हैं. 

वहीं बताया जा रहा है आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी होने के बाद 5 मई को कक्षा 10वीं के नतीजे जारी किए जाएंगे. बता दें, परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 3 अप्रैल के बीच हुआ था. बोर्ड ने सभी जोन के नतीजे जारी कर दिए हैं.

Advertisement

CBSE Board 12th Result 2019: ऐसे देखें कक्षा 12वीं के नतीजे

स्टेप 1-  सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट cbse.nic.in, cbseresults.nic.in पर जाएं.

स्टेप 2-  कक्षा 12वीं के  result link पर क्लिक करें.

स्टेप 3-  मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां भरें

स्टेप 4- रिजल्ट स्क्रीन पर  दिखने लगेगा.

स्टेप 5-  भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें.

इस साल परीक्षा में कुल 31,14,831 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिसमें 18, 27, 472 छात्र कक्षा 10 और 12, 87, 359  छात्र कक्षा 12 के हैं. इसमें सबसे ज्यादा छात्र उत्तर प्रदेश और सबसे ज्यादा छात्राएं दिल्ली की हैं.

कैसा था पिछले साल का कक्षा 12वीं का रिजल्ट

पिछले साल कक्षा 12वीं के परिणाम 26 मई को जारी किए गए थे. जिसमें मेघना श्रीवास्तव ने पहला स्थान हासिल किया था. उन्होंने 499 अंक हासिल किए थे. वहीं कक्षा 10वीं के परिणाम 29 मई को घोषित किए गए थे. जिसमें गुरुग्राम के प्रखर मित्तल ने 499 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया था.

इस साल 0.04 परसेंट ज्यादा है रिजल्ट

पिछले साल 12वीं की परीक्षा में 83 प्रतिशत छात्र पास हुए थे. वहीं इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा में 83.4 प्रतिशत छात्र पास हुए. पिछले साल के मुताबिक इस साल 0.04 प्रतिशत परिणाम बेहतर है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »