CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20 प्रतिशत पास, 17 हजार से अधिक छात्रों को मिले 95% मार्क्स

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम आ गए हैं. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को आज राहत मिली. आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग प्रतिशत में गिरावट आई है. हालांकि, लड़कियों ने फिर से बाजी मार ली है.

Advertisement
CBSE Board Result Out 2026 CBSE Board Result Out 2026

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 13 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

CBSE बोर्ड 12वीं के परिणाम आ गए हैं. लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे छात्रों को आज राहत मिली. आप आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. बता दें कि 10वीं के रिजल्ट 15 अप्रैल को घोषित कर दिए गए थे और आज 12वीं का रिजल्ट जारी किया गया है. इस साल पासिंग प्रतिशत 85.20% रहा. हालांकि, पिछले साल के मुकाबले इस साल पासिंग प्रतिशत में गिरावट आई है. बावजूद इसके लड़कियों ने बाजी मार ली है. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है. 

Advertisement

सीबीएसई 12वीं में लड़कियों ने मारी बाजी

सीबीएसई 12वीं बोर्ड रिजल्ट में इस बार 85.20% स्टूडेंट्स पास हुए हैं.लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया है. लड़कियों का पास प्रतिशत 88.86% और लड़कों का पास प्रतिशत 82.13% रहा है. 

इन वेबसाइट पर चेक करें रिजल्ट 

cbse.gov.in
results.cbse.nic.in 
cbseresults.nic.in 
उमंग ऐप

94 हजार से ज्यादा के 90% से ज्यादा मार्क्स

सीबीएसई 12वीं के परिणाम में 94,028 बच्चों ने 90% या इससे ज्यादा मार्क्स हासिल किए हैं. इसके अलावा 17,113 ऐसे स्टूडेंट्स जिनके 95 प्रतिशत से ज्यादा नंबर है.

शामिल हुए थे इतने लोग 

सीबीएसई 12वीं क्लास में 17,80,365 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 17,68,968 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 15,07,109 छात्र पास हो गए हैं. इस साल पास प्रतिशत 85.20% रहा है. यह पिछले साल के पास प्रतिशत से कम है. पिछले साल पास प्रतिशत 88.39% था. 

Advertisement

किस स्कूल का पास प्रतिशत है सबसे ज्यादा 

केंद्रीय विद्यालय– 98.55%
जवाहर नवोदय विद्यालय – 98.47%
सरकारी विद्यालय – 89.55%
सरकारी सहायता प्राप्त – 86.07%
एकलव्य मॉडल रेजिडेंशियल स्कूल – 85.55%
स्वतंत्र विद्यालय – 84.22%

 टॉप 0.1% विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट मिलेगा

सीबीएसई ने इस बार भी टॉपर्स की लिस्ट नहीं जारी करने का फैसला लिया है और न ही मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी. जिन छात्रों ने अपने विषयों में सबसे अधिक अंक हासिल किए हैं, उनमें से टॉप 0.1% विद्यार्थियों को मेरिट सर्टिफिकेट दिया जाएगा. 

कितनों की आई कंपार्टमेंट

सीबीएसई 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं. इस साल  1,63,800 बच्चों की कंपार्टमेंट आई है जिसमे प्रयागराज सबसे ऊपर है. 

प्रयागराज — 16.76%
दिल्ली ईस्ट — 12.57%
बेंगलुरु — 12.14%
पंचकूला — 12.30%
लुधियाना — 11.42%
रायपुर — 10.35%
रांची — 9.67%
लखनऊ — 9.30%
चेन्नई — 9.23%
पटना — 9.13%
पुणे — 8.66%
अजमेर — 8.44%
नोएडा — 8.06%
गुवाहाटी — 7.35%
दिल्ली वेस्ट — 5.65%
विजयवाड़ा — 5.44%
अहमदाबाद — 5.41%
गुरुग्राम — 4.52%
देहरादून — 4.30%
तिरुवनंतपुरम — 3.38%

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement