परीक्षा के बीच में एडमिट कार्ड खो जाए तो क्या होगा? स्टूडेंट्स दे पाएंगे एग्जाम

यदि परीक्षा के दौरान एडमिट कार्ड खो जाता है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. आधिकारिक वेबसाइट से दोबारा डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकते हैं या परीक्षा केंद्र पर अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं. 

Advertisement
अगर पहला पेपर दे चुके हैं और बाद में खो गया तो आप बचे हुए पेपर दे सकते हैं. ( Photo: PTI) अगर पहला पेपर दे चुके हैं और बाद में खो गया तो आप बचे हुए पेपर दे सकते हैं. ( Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:40 AM IST

यूपी बोर्ड की कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों की परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होंगी और 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. बोर्ड ने कक्षा 10 और 12 की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का शेड्यूल भी पहले चरण में आयोजित किया, जो जनवरी और फरवरी 2026 में पूरा हुआ. यानी कुल मिलाकर यूपी बोर्ड परीक्षा लगभग 3–4 हफ्ते तक चलेंगी, जिसमें हर दिन अलग विषय के पेपर होंगे. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना एडमिट कार्ड पहले ही डाउनलोड कर लें और आधिकारिक डेटशीट को ध्यान से देखें ताकि वे समय पर सही परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें. कई बार ऐसा होता है कि गलती से किसी छात्र का एडमिट कार्ड खो जाता है, ऐसे में घबराने की जरुरत नहीं है. ज्यादातर मामलों में आप बचे हुए एग्जाम दे सकते हैं, लेकिन तुरंत सही कदम उठाना जरूरी है. चलिए जानते हैं.

Advertisement

क्या होगा अगर एडमिट कार्ड खो जाए?
अगर पहला पेपर दे चुके हैं और बाद में खो गया तो आप बचे हुए पेपर दे सकते हैं, लेकिन परीक्षा केंद्र पर नई कॉपी (डुप्लीकेट) एडमिट कार्ड दिखाना होगा. अगर एग्जाम सेंटर पर ही खो गया तो तुरंत केंद्र अधीक्षक (Superintendent) या इनविजिलेटर को बताएं. वे आपकी पहचान चेक करके मदद कर सकते हैं.

एडमिट कार्ड खोने पर घबराएं नहीं

  • आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके एडमिट कार्ड दोबारा डाउनलोड करें.
  • उसका प्रिंटआउट निकलवा लें (किसी साइबर कैफे से भी निकलवा सकते हैं).
  • अपने साथ एक वैध फोटो आईडी (आधार कार्ड, पैन कार्ड, स्कूल आईडी आदि) जरूर रखें.
  • अगर डाउनलोड नहीं हो पा रहा, तो परीक्षा हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें.

ध्यान रखने वाली बातें

  • बिना एडमिट कार्ड के एग्जाम देने में दिक्कत आ सकती है.
  • लेकिन अगर आपके पास रजिस्ट्रेशन नंबर और आईडी प्रूफ है, तो आमतौर पर समस्या हल हो जाती है.
  • भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए एडमिट कार्ड की फोटो मोबाइल में और एक अतिरिक्त प्रिंट घर पर रखें.
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement