यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (UGC) ने छात्रों पर पड़ते दबाव के बीच बड़ा निर्देश दिया है. कमीशन ने छात्रों के फिजिकल हेल्थ, स्पोर्ट्स और उनकी एक्टिव भागीदारी और मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देने के लिए दिशा निर्देश जारी किया है. यह नियम देशभर के सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में लागू किया जाएगा. बदलते दौर में छात्रों पर पड़ रहे दबाव के कारण यह फैसला लिया गया है.
नए केंद्र का होगा गठन
जारी हुए इस निर्देश में एक नए केंद्र का गठन किया जाएगा जिसमें काउंसिलर, मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट और फिजिकल फिटनेस एक्सपर्ट को शामिल किया जाएगा. इसके तहत UGC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑफिशियल नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है. UGC ने कहा कि छात्रों के फिजिकल और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दिया जाएगा और इसे सिंगल विंडो स्पोर्ट सिस्टम के तहत सभी कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में लागू किया जाएगा जो अनिवार्य है.
हर छात्र को मिलेगी मदद
जारी हुए निर्देश के मुताबिक, SSC में आवश्यक संसाधन होना चाहिए. इनमें ,शारीरिक और मानसिक काउंसलर, एक्सपर्ट के साथ ही शारीरिक और साइकोलॉजिस्ट आकलन से जुड़े उपकरण शामिल होने चाहिए. इसकी मदद से छात्रों को जागरूक करने के साथ उनका मूल्यांकन किया जाएगा और स्थिति को देखते हुए उचित रास्ता या काउंसलिंग दी जाएगी.
छात्रों को मिलेगी ये सुविधा
इस पोस्ट के मुताबिक, छात्रों को जो सुविधा मिलेगी उनमें-
इसके साथ ही UGC ने विश्वविद्यालय को भी सलाह दी है. कमीशन ने कहा है कि कैंपस में ऐसा माहौल बनाया जाए जहां छात्र पढ़ाई के साथ-साथ कई और एक्टिविटी में भाग ले सकें.
aajtak.in