दिल्‍ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत NCR के इन शहरों में स्‍कूल बंद, भारी बारिश के चलते फैसला

NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार से बारिश का सिलसिला जारी है. जिससे विभिन्न इलाकों में जलजमाव, अचानक बाढ़ और घर गिरने की घटनाएं सामने आई हैं. मौसम विभाग की ओर से जारी बारिश के अलर्ट के बीच कई शहरों में आज (सोमवार), 10 जुलाई को स्‍कूल बंद रखने का फैसला किया गया है.

Advertisement
School Closed School Closed

aajtak.in

  • नई दिल्‍ली,
  • 10 जुलाई 2023,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

Schools Closed: लगातार जारी भारी बारिश को देखते हुए देश की राजधानी दिल्ली और NCR के शहर गुरुग्राम और नोएडा के सभी स्कूल आज (सोमवार), 10 जुलाई को बंद कर दिए गए हैं. इसके अलावा गाजियाबाद में बारिश के कारण दो दिन और उसके बाद कांवड़ यात्रा के कारण 17 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे. प्रशासन ने पहले कांवड़ यात्रा के कारण रविवार तक स्कूल बंद रखने की घोषणा की थी.

Advertisement

NCR सहित उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में शनिवार से बारिश जारी है. जिससे विभिन्न इलाकों में जलजमाव, अचानक बाढ़ और घर गिरने की घटनाएं सामने आई है, जिससे जान-माल की हानि भी हुई है.

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि शहर के स्कूलों के प्रमुखों को एक नोटिस भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल सोमवार को स्‍टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे. हालांकि, शिक्षकों को पहले की तरह ही स्कूल जाने का निर्देश दिया गया है. 

उन्‍होंने कहा, 'शुक्रवार से हो रही मूसलाधार बारिश और भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी ऑरेंज अलर्ट को देखते हुए यह निर्देश दिया गया है कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल 10 जुलाई (सोमवार) को स्‍टूडेंट्स के लिए बंद रहेंगे. छात्रों को छुट्टी के बारे में पहले से ही सूचित कर देना चाहिए ताकि वे बाहर न निकलें. सभी प्रमुख और शिक्षक हमेशा की तरह ही स्कूलों में आएंगे. सभी कार्यालय भी काम करेंगे.'

Advertisement

दिल्‍ली के पड़ोसी नोएडा और ग्रेटर नोएडा में भी सोमवार को स्कूल बंद रहेंगे. गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने ट्वीट किया, 'जिले में भारी बारिश को ध्यान में रखते हुए 10 जुलाई को जिले के सभी बोर्डों के सभी स्कूलों में कक्षा 1 से 12 तक की कक्षाएं बंद रहेंगी.'

भारी बारिश के कारण गुरुग्राम के कई हिस्सों में जलजमाव हो गया है, जिससे यातायात जाम हो गया है. प्रशासन ने कॉर्पोरेट ऑफिसों को सोमवार को वर्क फ्रॉम होम करने की सलाह दी और स्कूलों को छुट्टी की घोषणा करने की सलाह दी. 

जिला कलेक्टर और जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष ने कहा, 'गुरुग्राम जिले में आने वाले सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों (प्ले स्कूलों आदि सहित) को बड़े जनहित में और छात्रों की सुरक्षा के लिए कल यानी 10 जुलाई को बंद रहने का निर्देश दिया जाता है.'

गाजियाबाद में बारिश के कारण स्कूल-कॉलेज मंगलवार तक बंद कर दिए गए हैं. हालांकि, स्‍कूल 17 जुलाई से पहले नहीं खुलेंगे क्‍योंकि बड़ी संख्या में कांवड़ तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद के कारण जिला प्रशासन ने 15 जुलाई, शनिवार तक स्‍कूल बंद करने की घोषणा की है. सिटी मजिस्ट्रेट शुभांगी शुक्ला ने कहा कि तीर्थयात्रियों की सुविधा के लिए गाजियाबाद में अधिकांश सड़कें वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दी गई हैं.

Advertisement

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि दिल्ली में रविवार को 24 घंटों में 153 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो 1982 के बाद से जुलाई के किसी एक दिन में सबसे अधिक है. पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसूनी हवाओं के बीच परस्पर क्रिया के कारण दिल्ली सहित उत्तर-पश्चिम भारत में तीव्र वर्षा हो रही है, जहां शनिवार को मौसम की पहली बहुत भारी बारिश हुई.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »