कोरोना काल में भारत में 25 करोड़ बच्चों की शिक्षा पर असर, UNICEF की रिपोर्ट

यूनिसेफ द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि दुनिया भर में 888 मिलियन से अधिक बच्चे पूर्ण और आंशिक रूप से लॉकडाउन के कारण अपनी शिक्षा में व्यवधान का सामना कर रहे हैं.

Advertisement
प्रतीकात्‍मक फोटो (Getty) प्रतीकात्‍मक फोटो (Getty)

aajtak.in

  • नई द‍िल्‍ली,
  • 04 मार्च 2021,
  • अपडेटेड 12:26 PM IST

भले ही सरकार ये दावा कर रही है क‍ि कोरोना के दौरान हरेक बच्‍चे तक श‍िक्षा पहुंची, लेकिन यूनिसेफ द्वारा बुधवार को जारी आंकड़े कुछ और ही कहानी कह रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार महामारी और लॉकडाउन के कारण 2020 में 1.5 मिलियन स्कूल बंद रहे. भारत में प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में नामांकित 24.7 करोड़ बच्चों पर असर पड़ा. 

यूनिसेफ के बयान में कहा गया है कि ऑनलाइन शिक्षा सभी बच्‍चों के लिए एक विकल्प नहीं है क्योंकि चार में से केवल एक बच्चे के पास डिजिटल डिवाइस और इंटरनेट कनेक्टिविटी है. भारत में कोविड की शुरुआत में केवल एक चौथाई घरों (24 प्रतिशत) तक इंटरनेट की पहुंच थी और इसमें ग्रामीण और शहरी के साथ लैंगिक विभाजन भी देखा गया. यूनिसेफ ने इस पर चिंता जताते हुए स‍िफारिश की और कहा कि‍ एक बार स्कूलों में उच्च ड्रॉपआउट दर होने पर यह चिंता का विषय हो जाता है.

Advertisement

यूनिसेफ द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि दुनिया भर में 888 मिलियन से अधिक बच्चे पूर्ण और आंशिक लॉकडाउन के चलते अपनी शिक्षा में व्यवधान का सामना करते हैं. इस दौरान का विश्लेषण बताता है कि दुनिया भर के 14 देश मार्च 2020 से फरवरी 2021 तक बड़े पैमाने पर बंद रहे. उन देशों में से दो-तिहाई लैटिन अमेरिका और कैरिबियन में हैं, जिससे लगभग 98 मिलियन स्कूली बच्चे प्रभावित हुए.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »