NEET में ड्रॉप हुआ एक सवाल, मिलेंगे 4 बोनस नंबर, इस दिन तक खुला रहेगा आंसर-की चैलेंज विंडो

री-नीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी गई है. इसमें एक सवाल ड्रॉप किया गया है जिसके वजह से 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 नंबर बोनस अंक मिलेंगे. वहीं, कल यानी 28 जून को आंसर-की चैलेंज विंडो का आखिरी दिन है. जिन छात्रों को किसी भी सवाल के जवाब में कोई दिक्कत है तो वह कल तक उस सवाल को चैलेंज कर सकते हैं. 

Advertisement
NEET में ड्रॉप हुआ एक सवाल. NEET में ड्रॉप हुआ एक सवाल.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 27 जून 2026,
  • अपडेटेड 4:03 PM IST

री-नीट परीक्षा का रिजल्ट आने में भले ही थोड़ा समय लगे लेकिन इसके पहले ही उनके 4 नंबर पक्के हो गए हैं. कैसे? तो बता दें कि 21 जून को देशभर में कड़ी सुरक्षा के बीच पांच हजार से अधिक केंद्रों पर आयोजिन हुई नीट परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी हो गई है जिसमें फिजिक्स के एक सवाल को ड्रॉप कर दिया गया है जिसका मतलब साफ है कि छात्रों को 4 मार्क्स का फायदा हुआ है. भले ही किसी भी उम्मीदवार ने इस सवाल को सॉल्व किया हो या नहीं उसे 4 नंबर मिलेंगे ही. इसे अलावा फिजिक्स के एक और सवाल को लेकर विवाद चल रहा था. माना जा रहा था कि एक सवाल के दो जवाब सही पाए गए. अब उन दोनों विकल्पों में से किसी को भी चुना होगा तो, उन्हें पूरे 4 नंबर मिलेंगे. 

Advertisement

कल तक चैलेंज कर सकते हैं आंसर की 

वहीं, NTA ने आंसर की जारी करते हुए उसमें से एक सवाल हटा दिया है लेकिन इसके साथ ही अगर किसी उम्मीदवार को किसी भी तरह की कोई दिक्कत है, तो वह उस सवाल के लिए चैलेंज कर सकते हैं. एक सवाल को चैलेंज करने के लिए 200 रुपये लगेंगे. लेकिन अगर चैलेंज सही पाया जाता है और अगर कोई सवाल ड्रॉप होता है, तो फीस वापस हो जाएगी. 

क्या होता है सवाल ड्रॉप होने का मतलब ? 

बता दें कि जिस भी शिफ्ट में अगर किसी सवाल को ड्रॉप किया जाता है, तो उस शिफ्ट में बैठने वाले सभी उम्मीदवार को उस सवाल के नंबर दिए जाते हैं. वहीं, नीट यूजी के परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया गया था, ऐसे में सभी 20 लाख से अधिक छात्रों को 4 नंबर दिए जाएंगे. वहीं, अगर किसी सवाल में टाइपिंग एरर भी होता है या ट्रांसलेशन में गड़बड़ी पाई जाती है, तो उस सवाल को भी ड्रॉप कर दिया जाता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »