नीट पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चले आंदोलन के समाप्त होने के बाद सीजेपी प्रमुख अभिजीत दिपके ने केंद्र सरकार, गृह मंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने छात्र आंदोलन, लोकतांत्रिक संस्थाओं और पुलिस कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए. वहीं किसानों के आंदोलनों को समर्थन देने की बात भी कही. इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की तत्काल प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.