Re-NEET की AI जनरेटेड OMR शीट? NTA बोली- फर्जीवाड़ा किया तो होगी जेल

री-NEET परीक्षा में OMR शीट बदलने के आरोपों के बीच NTA ने बड़ा बयान जारी किया है. एजेंसी ने कहा कि जांच में कई फर्जी और AI जनरेटेड OMR शीट मिली हैं. छात्रों और अभिभावकों को केवल मूल OMR जमा करने की सलाह दी गई है, अन्यथा कानूनी कार्रवाई होगी.

Advertisement
री-NEET विवाद के बीच AI जनरेटेड OMR पर NTA ने सख्ती दिखाई है.  (Photo-ITG) री-NEET विवाद के बीच AI जनरेटेड OMR पर NTA ने सख्ती दिखाई है. (Photo-ITG)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 19 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:07 AM IST

मेडिकल प्रवेश परीक्षा री-नीट (Re-NEET) के नतीजे आने के बाद छिड़ा सियासी और प्रशासनिक घमासान रुकने का नाम नहीं ले रहा है. मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस द्वारा परीक्षा में OMR शीट बदले जाने के गंभीर आरोपों के बाद, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने एक बड़ा खुलासा और पलटवार किया है. 

एनटीए ने सोशल मीडिया पर आधिकारिक बयान जारी कर चेतावनी दी है कि स्क्रूटनी (जांच) के लिए भेजी जा रही कई छात्रों की OMR शीट्स वास्तव में फर्जी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) द्वारा तैयार की गई हैं. एजेंसी ने ऐसे लोगों के खिलाफ सीधे कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

Advertisement

यह पूरा विवाद तब और गरमा गया जब कांग्रेस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर एक पीड़ित पिता का वीडियो संदेश साझा करते हुए सरकार और एनटीए पर सीधा हमला बोला.

यह भी पढ़ें: CTET August 2023: ओएमआर शीट के लिए 10 नवंबर तक करें आवेदन, ये तरीका

कांग्रेस का बड़ा आरोप-  OMR शीट बदली गई

कांग्रेस का आरोप है कि री-नीट परीक्षा के दौरान बड़े पैमाने पर हेरफेर किया गया है. पार्टी का दावा है कि अवनीश श्रीवास्तव नाम के एक छात्र की असली OMR शीट को जानबूझकर अजीत सिंह नाम के दूसरे उम्मीदवार की शीट से बदल दिया गया. कांग्रेस ने इस कथित घोटाले को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

एनटीए की सख्त चेतावनी
कांग्रेस के इन आरोपों और सोशल मीडिया पर बढ़ रहे दबाव के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने ट्वीट कर स्थिति स्पष्ट की. एनटीए ने कहा, "एनटीए सभी शिकायतों की बारीकी से निगरानी और जांच कर रहा है. स्क्रूटनी के लिए जमा की गई कई OMR शीट जांच में फर्जी और AI-जनरेटेड पाई गई हैं. इसे देखते हुए सभी छात्रों और अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे जांच के लिए केवल ऑरिजनल OMR शीट ही जमा करें. कोई भी फर्जी या AI-जनरेटेड OMR शीट पाए जाने पर शिकायतकर्ता के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: कहीं एग्जाम देने पहुंचा 'डॉक्टर', तो कहीं पकड़ी गई नकलची... जानें क‍ितना 'नीट एंड क्लीन' रहा 21 जून का NEET?

एजेंसी के इस कड़े रुख से साफ है कि वह परीक्षा की शुचिता पर उठ रहे सवालों के बीच फर्जी प्रोपेगैंडा फैलाने वालों पर कानूनी शिकंजा कसने की तैयारी में है 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »