NEET परीक्षा में हिजाब-कड़ा पहन सकते हैं या नहीं? जानें गेट पर क्या-क्या चेक होगा, NTA की पूरी गाइडलाइन पढ़ें

नीट 2026 परीक्षा के लिए NTA ने कड़े सुरक्षा नियम जारी किए हैं, जिनमें ड्रेस कोड, जूते, ज्वेलरी और धार्मिक वस्तुओं पर विशेष प्रतिबंध शामिल हैं. छात्रों को परीक्षा केंद्र पर गेट पर सख्त चेकिंग का सामना करना होगा. पूरी तैयारी के बावजूद नियमों का उल्लंघन करने पर प्रवेश से रोका जा सकता है. छात्रों को सलाह दी गई है कि वे हल्के रंग के आधी बाजू वाले कपड़े पहनें, मोटे सोल वाले जूते न पहनें, धातु की वस्तुएं न लेकर जाएं.

Advertisement

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:26 AM IST

देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (NEET UG 2026) का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. लाखों छात्र इस समय किताबों में डूबे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी साल भर की तपस्या का फैसला सिर्फ आपकी पढ़ाई नहीं, बल्कि आपकी 'ड्रेस' भी कर सकती है? जी हां, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के सुरक्षा मानक इतने सख्त हैं कि परीक्षा केंद्र पर छोटी सी 'मेटल की पिन' भी आपके लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है.

Advertisement

अक्सर देखा जाता है कि छात्र सेंटर पर पूरी तैयारी के साथ पहुंचते हैं, लेकिन ड्रेस कोड का पालन न करने की वजह से उन्हें गेट पर ही रोक दिया जाता है. ऐन वक्त पर मची यह अफरा-तफरी छात्रों के मानसिक संतुलन और परफॉर्मेंस को बिगाड़ देती है. आपकी परीक्षा में कोई खलल न पड़े, इसके लिए इन गाइडलाइंस को गौर से पढ़ लें.

फुल स्लीव्स पर 'नो एंट्री'
NTA के नियमों के मुताबिक, कपड़ों में जितनी कम कारीगरी होगी, एंट्री उतनी ही आसान होगी.

क्या पहनें: हल्के रंग के कपड़े पहनें. कोशिश करें कि आधी बाजू यानी हाफ स्लीव की टी-शर्ट या शर्ट ही पहनें.
क्या न पहनें: पूरी बाजू (फुल स्लीव्स) वाले कपड़े पहनकर जाने की गलती कतई न करें. इसके अलावा, जिन कपड़ों में बहुत सारी पॉकेट, बड़े बटन, जिप या भारी कढ़ाई होती है, उन्हें पहनकर जाने पर चेकिंग के दौरान रोक दिया जाएगा.

Advertisement

पैरों में जूते नहीं, चप्पल पहनें 
अक्सर छात्र स्टाइल के चक्कर में या कंफर्ट के लिए स्पोर्ट्स शूज पहनकर चले जाते हैं, जो सेंटर पर उतरवा दिए जाते हैं. इसल‍िए मोटे सोल वाले जूते और ऊंची हील्स वाली सैंडल पूरी तरह प्रतिबंधित हैं. सबसे सुरक्षित है कि आप पतले सोल वाली चप्पल या साधारण सैंडल पहनकर जाएं.

एक छोटी सी अंगूठी भी पड़ सकती है भारी
परीक्षा केंद्र के अंदर किसी भी तरह की धातु ले जाना सख्त मना है. लड़कियां ध्यान दें कि कान के झुमके, गले का हार, अंगूठी, कंगन या नोज पिन पहनकर न जाएं. लड़कों के लिए भी कड़ा या चेन पहनना वर्जित है. यहां तक कि बालों में लगाने वाले क्लचर या बड़े रबर बैंड भी हटवा दिए जाते हैं.

एडमिट कार्ड के साथ क्या ले जाएं 
एडमिट कार्ड: रंगीन प्रिंटआउट जिस पर पासपोर्ट साइज फोटो (वही जो फॉर्म में थी) चिपकी हो.
पासपोर्ट फोटो: एक एक्स्ट्रा फोटो साथ रखें जिसे अटेंडेंस शीट पर पेस्ट करना होगा.
वैलिड आईडी प्रूफ: आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी का ओरिजनल वर्जन ही साथ ले जाएं (फोटोकॉपी नहीं चलेगी).


ध्यान रहे कि आपको अपनी जेब में पेन रखने की जरूरत नहीं है. NTA हर छात्र को परीक्षा हॉल में नया 'ब्लैक/ब्लू बॉल पॉइंट पेन' खुद मुहैया कराएगा.  इसके अलावा अगर आपको प्यास ज्यादा लगती है, तो आप पानी की ऐसी बोतल ले जा सकते हैं जो पूरी तरह से 'ट्रांसपेरेंट' हो.

Advertisement

कड़ा-कृपाण या हिजाब पहनते हैं तो ध्यान रखें 
NTA ने उन छात्रों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं जो अपनी धार्मिक मान्यताओं या सांस्कृतिक पहचान के तौर पर कुछ खास चीजें धारण करते हैं (जैसे सिख परीक्षार्थियों के लिए कड़ा या कृपाण, या हिजाब आदि).

इन पर‍ीक्षार्थ‍ियों के लिए 2 घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य है. अगर आप अपनी आस्था से जुड़ी कोई विशेष 'कस्टमरी' ड्रेस या वस्तु पहनकर जा रहे हैं, तो आपको सेंटर पर कम से कम 2 घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा. ऐसा इसलिए ताकि परीक्षा की गरिमा बनी रहे और आपकी सघन जांच (Frisking) बिना किसी जल्दबाजी या असुविधा के पूरी हो सके.

जांच के दौरान यदि सुरक्षाकर्मियों को आपके धार्मिक पहनावे या वस्तु में किसी तरह का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या संदिग्ध वस्तु होने का अंदेशा होता है, तो उन्हें उसे परीक्षा हॉल के बाहर ही रखवाने का पूरा अधिकार है.

याद रखें, परीक्षा केंद्र पर आपका मोबाइल, बैग या कोई भी निजी सामान रखने का कोई इंतजाम नहीं होगा. इसलिए अपनी कीमती चीजें या अतिरिक्त सामान साथ न लाएं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement