कोटा में JEE अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दे दी जान, दो साल से पढ़ रहा था कोचिंग

मृतक की पहचान आर्यन ओझा (17) पुत्र कृपा शंकर, निवासी सतकवीर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. आर्यन वर्तमान में कोटा के पुराना राजीव गांधी नगर क्षेत्र में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

Advertisement
कोटा में फिर सामने आई आत्महत्या की घटना कोटा में फिर सामने आई आत्महत्या की घटना

चेतन गुर्जर

  • कोटा ,
  • 04 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:48 AM IST

देश की कोचिंग कैप‍िटल कहे जाने वाले कोटा में एक बार फिर कोचिंग छात्र की मौत का मामला सामने आया है. जवाहर नगर थाना क्षेत्र में रहकर जेईई (JEE) की तैयारी कर रहे (17) वर्षीय छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

मृतक की पहचान आर्यन ओझा (17) पुत्र कृपा शंकर, निवासी सतकवीर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है. आर्यन वर्तमान में कोटा के पुराना राजीव गांधी नगर क्षेत्र में रहकर एक निजी कोचिंग संस्थान से इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई की तैयारी कर रहा था. बताया जा रहा है कि वह पिछले करीब दो वर्षों से कोटा में रहकर पढ़ाई कर रहा था.

Advertisement

जवाहर नगर थाना के एसआई जवाहर लाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे सूचना मिली कि एक छात्र ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छात्र को तत्काल उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां ड्यूटी डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया. घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के कोटा पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव उन्हें सौंपा जाएगा.

पुलिस के अनुसार फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है. मामले की जांच की जा रही है. छात्र के मोबाइल फोन और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है ताकि घटना के कारणों का पता लगाया जा सके. पुलिस परिजनों और संबंधित लोगों से भी जानकारी जुटा रही है.

Advertisement

कोटा देशभर में इंजीनियरिंग और मेडिकल जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का प्रमुख केंद्र माना जाता है, जहां हर वर्ष लाखों छात्र अध्ययन के लिए आते हैं. इस घटना के बाद एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पड़ने वाले मानसिक दबाव और तनाव को लेकर चर्चा शुरू हो गई है.फिलहाल जवाहर नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »