'हम सब भारतीयों का DNA महादेव का है...' जामिया VC प्रो मजहर आस‍िफ के इस बयान से मचा बवाल, RSS के मंच से कही बड़ी बात

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार को आरएसएस के द्वारा आयोजित युवा कुम्भ कार्यक्रम में प्रोफेसर मजहर आसिफ (JMI VC) शामिल हुए जिनका वीडियो सामने आया है जिसमें JMI के VC प्रोफेसर मजहर आसिफ अपना संबोधन देते हुए कहा है कि हम सब भारतीयों का डीएनए महादेव का डीएनए है.

Advertisement
RSS's Yuva Kumbh in Jamia RSS's Yuva Kumbh in Jamia

आशुतोष कुमार

  • नई दिल्ली ,
  • 29 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 11:00 AM IST

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में मंगलवार को आरएसएस के द्वारा आयोजित युवा कुम्भ कार्यक्रम में प्रोफेसर मजहर आसिफ (JMI VC) शामिल हुए जिनका वीडियो सामने आया है जिसमें JMI के VC प्रोफेसर मजहर आसिफ अपना संबोधन देते हुए कहा है कि हम सब भारतीयों का डीएनए महादेव का डीएनए है.

प्रोफेसर मजहर आसिफ ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि यहां जितने लोग बैठे हैं हमें नहीं लगता कि उनकी मातृभाषा एक होगी या सब एक ही संस्कार के होंगे सबकी अलग-अलग परंपरा भी होगी लेकिन बावजूद उसके हम भारतीय हैं और इसलिए भारतीय हैं क्योंकि हमारे डीएनए में महादेव का डीएनए हैं.

Advertisement

बता दें राजधानी दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया कैंपस में मंगलवार को आरएसएस के द्वारा युवा कुंभ नाम से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था . वही इस कार्यक्रम का विरोध एनएसयूआई सहित अन्य छात्र संगठनों के द्वारा किया गया.इस दौरान कैंपस के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती रहीं. अब इसी RSS के युवा कुम्भ के कार्यक्रम का वीडियो सामने आया है. 

जामिया कुलपति का बयान हो रहा वायरल, यहां सुनो

इस दौरान उन्होंने इस कार्यक्रम के लिए आरएसएस के नेताओं का स्वागत किया और उनका धन्यवाद किया. उन्होंने कहा कि विश्व में सनातन संस्कृति सबसे अच्छी है. क्योंकि यह संस्कृति सबके हित की बात करती है. उन्होंने भगवान महादेव का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान महादेव के परिवार में अलग-अलग समुदाय अलग-अलग वर्ग के लोग एक साथ एक जगह पर रहते हैं.

Advertisement

उन्होंने कहा कि भगवान शंकर महादेव कैलाश पर्वत पर हैं उनके गले में सांप है, गणेश जी का वाहन चूहा है पार्वती जी का वाहन शेर है, शंकर जी के सामने नदी हैं कार्तिकेय की सवारी मोर है और देखा जाए तो सांप का सबसे अच्छा भोजन चूहा है, मोर का अच्छा भोजन सांप है. शेर का अच्छा भोजन नंदी है लेकिन बावजूद उसके महादेव के घर में सब लोग एक साथ हैं और यह बड़ा संदेश है कि हम लोग अलग जाति धर्म समुदाय के लोग एक साथ अच्छे से रहते हैं. यह सनातन संस्कृति हमें सिखाती है. हम अलग-अलग भाषा संस्कृति परंपराओं के मानने वाले लोग एक साथ हैं क्योंकि हम भारतीय हैं और भारतीय इसलिए हैं क्योंकि हमारा डीएनए महादेव का डीएनए हैं. आरएसएस के कार्यक्रम में दिया गया JMI VC का संबोधन अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement