पहली बार में क्रैक किया UPSC, आतंकियों को किया खत्म, अब संभालेंगी राजधानी की जिम्मेदारी, कौन हैं IPS तनुश्री? 

केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर के अधिकारियों के बड़े फेरबदल के तहत वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला कर दिया है. बिहार की रहने वाली 2017 बैच की आईपीएस अधिकारी तनुश्री का नाम बेहद सफल IPS अधिकारियों की लिस्ट में आता है. पुलवामा में शांति कायम करने के बाद अब वह दिल्ली में क्राइम कंट्रोल करने को पूरी तरह से तैयार हैं. लेकिन उसके पहले लोग उनके बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. 

Advertisement
तनुश्री ने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं (Photo:Insta/@Tanu Shree) तनुश्री ने जम्मू-कश्मीर में अपने कार्यकाल के दौरान कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं (Photo:Insta/@Tanu Shree)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 15 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 2:44 PM IST

केंद्र सरकार ने अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (AGMUT) कैडर के अधिकारियों में बड़े फेरबदल किया है. इसके तहत वरिष्ठ भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी तनुश्री का जम्मू-कश्मीर से दिल्ली तबादला कर दिया है. केंद्र के आदेश के बाद ये फैसला तुरंत प्रभाव से लागू किया गया है. आदेश के मुताबिक अब तनुश्री दिल्ली में अपनी सेवा देंगी और क्राइम खत्म करेंगी. बता दें कि इसके पहले उन्होंने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में SSP की जिम्मेदारी संभाली है. लेकिन वह चर्चा में तब आई जब उन्होंने आतंकवाद विरोधी अभियान चलाया. तबादले की खबर आते ही वह वापस से सुर्खियों में आ गई हैं, लोग उनके बारे में जानना चाहते हैं कि वह कौन हैं, UPSC में उनकी कितनी रैंक आई थी. 

Advertisement

बिहार से हैं तनुश्री

IPS अधिकारी तनुश्री का जन्म 24 अप्रैल 1987 में बिहार के मोतिहारी में हुआ था. शुरुआती पढ़ाई यही से हुई, इसके बाद उन्होंने बोकारो के DAV पब्लिक स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी कर ली. 12वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए वह दिल्ली आ गई. यहां पर दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रतिष्ठित मिरांडा हाउस कॉलेज से हिस्ट्री (ऑनर्स) में ग्रेजुएशन किया. इस दौरान ही उन्होंने सिविल सेवा के बारे में जाना और अपनी तैयारी शुरू की. 

पहले बनीं CRPF ऑफिसर, फिर क्रैक किया UPSC 

उनकी जर्नी साल 2014 से शुरू हुई. इसी साल उन्होंने सीआरपीएफ (CRPF) में असिस्टेंट कमांडेंट बनीं. नौकरी के साथ ही सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की. साल 2016 में उन्होंने पहली ही कोशिश में सिविल सेवा परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक (AIR) 652 हासिल की. इसके बाद उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चुना गया और 2017 बैच में AGMUT कैडर मिला.

Advertisement

जम्मू-कश्मीर में मिली जिम्मेदारी 

ट्रेनिंग पूरी होने के बाद तनुश्री की तैनाती जम्मू-कश्मीर में की गई. उन्होंने यहां पर स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (SIA) में सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SP) के रूप में काम किया. इसके बाद शोपियां जिले में ड्यूटी लगाई गई. वहां पर उन्होंने सीनियर सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (SSP) बनाया गया. बाद में पुलवामा के SSP की जिम्मेदारी भी संभाली. उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा अभियानों का नेतृत्व करने समेत कई अन्य भूमिका निभाई. 

अब दिल्ली की मिली जिम्मेदारी

लेकिन अब उन्हें दिल्ली की जिम्मेदारी दी गई है. केंद्र सरकार ने AGMUT कैडर के अधिकारियों का बड़ा तबादला किया है. इसके तहत ही आईपीएस तनुश्री को जम्मू-कश्मीर से दिल्ली पुलिस में नियुक्त किया गया है. घाटी में शांति बनाने के बाद वह अब दिल्ली में क्राइम खत्म करने वाली हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »