जामिया के बाद JNU में ग्रैफिटी को लेकर विवाद, दीवारों पर लिखे मिले विवादित नारे

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब JNU की दीवारों पर लिखो नारों ने और विवाद बढ़ा दिया है. इस मामले पर ABVP ने आपत्ति जताई है और जिन्होंने भी ऐसा किया है, उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.     

Advertisement
JNU की दीवारों पर लिखे मिले विवादित नारे. (File photo) JNU की दीवारों पर लिखे मिले विवादित नारे. (File photo)

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 25 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:02 PM IST

दिल्ली की यूनिवर्सिटीज में दीवारों पर लिखे नारों को लेकर विवाद बढ़ता दिख रहा है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया के बाद अब जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में भी राजनीतिक नारों को लेकर विवाद सामने आया है. यहां दीवारों पर ‘Free Umar Khalid’ और ‘Long Live Naxalbari’ जैसे नारे लिखे गए हैं. अब इस मामले पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने आपत्ति जताई है और जिम्मेदार लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है.

Advertisement

JNU प्रशासन ने लिया संज्ञान

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, JNU प्रशासन ने दीवारों पर लिखे नारों के मामले का संज्ञान लिया है और इसकी जांच की जा रही है. ABVP ने आरोप लगाया है कि परिसर में इस तरह के नारे लिखने से विश्वविद्यालय का शैक्षणिक माहौल प्रभावित होता है. संगठन ने यह भी दावा किया कि परिसर में वीर सावरकर की तस्वीर के पास आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं. हालांकि, नारे लिखने वालों की पहचान अभी तक नहीं हुई है. 

जामिया में भी बवाल, ऑनलाइन हुईं सभी क्लासेज

JNU में ग्रैफिटी को लेकर विवाद ऐसे समय सामने आया है, जब दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में भी छात्रों के प्रदर्शन को लेकर तनाव बना हुआ है. जामिया में छात्र लंबे समय से छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग कर रहे हैं. 24 अक्टूबर को प्रदर्शन कर रहे छात्रों और सुरक्षाकर्मियों के बीच टकराव की खबरें भी सामने आई थी. इसके बाद से 24 अक्टूबर को भी हंगामा देखने को मिला.

Advertisement

कौन हैं उमर खालिद? 

बता दें कि उमर खालिद JNU के पूर्व रिसर्च स्कॉलर हैं. वह सितंबर 2020 से फरवरी 2020 के दिल्ली दंगों से जुड़ी साजिश के मामले में जेल में हैं. उनपर गैरकाकूनी गतिविधियों रोकथाम अधिनियम (UAPA) के तहत आरोप लगे हैं. बता दें कि दिल्ली दंगों में कुल 53 लोगों की मौत हुई थी. 

इसके बाद से विश्वविद्यालय प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सभी कोर्स की क्लासेज तत्काल प्रभाव से ऑनलाइन करने का फैसला लिया है. प्रशासन के आदेश के मुताबिक, अगले निर्देश तक कक्षाएं ऑनलाइन ही चलेंगी. जामिया परिसर की दीवारों पर ‘Free Kashmir’ और ‘Free Sharjeel Imam’ जैसे नारे लिखे मिलने के बाद भी विवाद बढ़ा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »