NEET एग्जाम के कारण टली ये भर्ती परीक्षा, अब इस नई तारीख को होगा एग्जाम, देखें नया शेड्यूल

पर‍िषद द्वारा जारी आधिकारिक सूचना के अनुसार अब ये परीक्षा एक हफ्ता आगे बढ़ाते हुए 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी. परीक्षा की तारीखों में यह बड़ा बदलाव 21 जून को होने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट (NEET) के साथ सीधे टकराव के चलते किया गया है.

Advertisement
भर्ती परीक्षा के ल‍िए कतार में खड़े अभ्यथी (प्रतीकात्मक फोटो) भर्ती परीक्षा के ल‍िए कतार में खड़े अभ्यथी (प्रतीकात्मक फोटो)

शशि भूषण कुमार

  • पटना,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:44 AM IST

बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे और पुलिस विभाग में जाने का सपना देख रहे हजारों अभ्यर्थियों के लिए एक बेहद जरूरी और महत्वपूर्ण खबर है. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने आगामी 20 और 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली पुलिस रेडियो ऑपरेटर की लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है. आधिकारिक सूचना के अनुसार, अब यह परीक्षा अपने पुराने शेड्यूल के बजाय 28 जून 2026 को आयोजित की जाएगी.

Advertisement

परीक्षा की तारीखों में यह बड़ा बदलाव राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाली मेडिकल प्रवेश परीक्षा यानी नीट (NEET) के चलते किया गया है.

21 जून को नीट परीक्षा से हो रहा था टकराव

दरअसल, केंद्रीय चयन पर‍िषद द्वारा पहले तय किए गए शेड्यूल के मुताबिक यह लिखित परीक्षा 20 और 21 जून को होनी थी. लेकिन इसी बीच 21 जून 2026 को देश की सबसे बड़ी और संवेदनशील परीक्षाओं में से एक नीट (NEET) की परीक्षा भी आयोजित होनी है. चूंकि दोनों ही बड़ी परीक्षाओं के केंद्र और अभ्यर्थियों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, ऐसे में जिला प्रशासनों के लिए सुरक्षा, कानून व्यवस्था और परीक्षा केंद्रों का प्रबंधन करना एक बड़ी चुनौती बन जाता. इसी प्रशासनिक समस्या और परीक्षा प्रणाली की शुचिता को बनाए रखने के लिए पर्षद ने सूझबूझ दिखाते हुए परीक्षा को एक हफ्ते आगे बढ़ाने का फैसला किया है.

Advertisement

कुल 993 पदों पर होनी है बंपर बहाली

बिहार पुलिस के तहत रेडियो ऑपरेटर और टेक्न‍िकल नॉन-गजटेड कैडर में 'सिपाही (प्रचालक)' के कुल 993 रिक्त पदों पर सीधी बहाली के लिए यह पूरी चयन प्रक्रिया चलाई जा रही है. इन पदों के लिए राज्य भर के हजारों युवाओं ने आवेदन किया है, जो लंबे समय से इस लिखित परीक्षा का इंतज़ार कर रहे थे. हालांकि परीक्षा टलने से छात्रों को तैयारी के लिए कुछ दिन का अतिरिक्त समय जरूर मिल गया है, लेकिन उन्हें अब एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों के नए दिशा-निर्देशों के लिए पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार नजर रखनी होगी.

पर्षद ने साफ किया है कि परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं, ताकि किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी न हो और परीक्षा का परिणाम पूरी तरह से पारदर्शी रहे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement