जल्द जारी हो सकता है बिहार बोर्ड का रिजल्ट... ऑफिशियल साइट के अलावा इन जगहों पर भी देख सकते हैं परिणाम 

बिहार बोर्ड कभी भी क्लास 10 और 12 के परिणाम घोषित कर सकता है. ऐसे में आप ऑफिशियल साइट के अलावा इन जगहों पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 

Advertisement
ऑफिशियल साइट के अलावा इन जगहों पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. (Photo : Pexels) ऑफिशियल साइट के अलावा इन जगहों पर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. (Photo : Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:50 PM IST

बिहार बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं में शामिल हुए छात्रों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है. बोर्ड की ओर से अब कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है. रिजल्ट जारी होने के बाद से उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट  secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना होगा. हालांकि, बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं कि किस तारीख को परिणाम घोषित होगी. कई बार बड़ी संख्या में छात्र लॉगिन करते हैं, जिससे कई बार साइट धीमी हो जाती है. 

Advertisement

ऐसे में छात्रों के मन में एक सवाल तेजी से उठ रहा है कि ऑफिशियल वेबसाइट के अलावा और कहां-कहां रिजल्ट चेक कर सकते हैं. अगर आपको भी इसके बारे में जानना है तो, चलिए जानते हैं. 

यहां पर चेक कर सकते हैं परिणाम 

  • सबसे पहले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com या results.biharboardonlin.com पर जाकर चेक कर सकते हैं. 
  • बार्ड की ओर से जारी SMS के जरिए भी छात्र रिजल्ट चेक कर सकते हैं. 
  • कई बोर्ड की ओर से Digilocker पर भी रिजल्ट उपलब्ध करवाते हैं. 
  • इसके अलावा स्कूल के जरिए भी छात्रों को उनके रिजल्ट के बारे में जानकारी मिल सकती है. 

ऑफिशियल वेबसाइट पर कैसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट?

  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं.  
  • होमपेज पर रिजल्ट से संबंधित लिंक पर क्लिक करें. 
  • इसके बाद क्रेडेंशियल्स का यूज करें और रिजल्ट आपके स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा. 
  • छात्र यहां से अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं. 

डिजिलॉकर के जरिए इस तरह करें चेक 

  • सबसे पहले डिजिलॉकर की वेबसाइट पर जाएं या उसका मोबाइल में ऐप ओपन करें. 
  • इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार डिटेल का यूज करें. 
  • जिन भी छात्रों का डिजिलॉकर पर अकाउंट नहीं है, उन्हें पहले मोबाइल नंबर की मदद से साइन इन करना होगा. 
  • इसके बाद लॉग इन करें और अपना रोल नंबर और कोड डालें और सबमिट करें. 
  • आपकी स्क्रीन पर आपका रिजल्ट खुल जाएगा. 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement