AMU के नये कुलपति होंगे तारिक मंसूर

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय को अपना नया कुलपति मिल गया है. जानिये कौन होंगे नये कुलपति...

Advertisement
AMU के नये कुलपति होंगे तारिक मंसूर AMU के नये कुलपति होंगे तारिक मंसूर

वंदना भारती

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2017,
  • अपडेटेड 5:32 PM IST

भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बुधवार को तारिख मंसूर को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (AMU) के नये कुलपति के रूप में नियुक्त‍ किया. AMU के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल 60 साल के मंसूर लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) जमीरुद्दीन शाह की जगह लेंगे. जमीरुद्दीन शाह 17 मई को कुलपति के पद से रिटायर हो रहे हैं. इस यूनिवर्सिटी से वो 35 साल से जुड़े हुए थे.

Advertisement

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार जब तारीख मंसूर से इस बारे में पूछा गया तो मंसूर ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है.

दो महीने पहले केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय को तीन नामों की सूची भेजी गई थी. इसमें मंसूर के अलावा वाशिंगटन स्थ्‍िात अमेरिका-भारत नीति संस्थान के कार्यकारी निदेशक और चीफ स्कॉलर अबु सलेह शरीफ व वेलकम ट्रस्ट और डीबीटी इंडिया एलायंस के सीईओ शाहिद जमील का नाम भी शामिल था.

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमिशन (UGC) के नियमों के तहत यूनिवर्सिटी का कुलपति वही व्यक्त्‍िा हो सकता है, जिसने प्रोफेसर के तौर पर बच्चों को पढ़ाया हो. लिहाजा अबु सलेह और शाहिद जमील के पास प्रोफेसर का अनुभव न होने के कारण मंसूर के नाम का चुनाव किया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement