UPTET परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक, पेपर लीक को रोकने के लिए सिस्टम अलर्ट 

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा को नकलमुक्त और पारदर्शी बनाने के लिए सख्त सुरक्षा व्यवस्था लागू किया है. इसके लिए बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन, डिजिटल लॉक और मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम की व्यवस्था की गई है. 

Advertisement
UPTET परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त.  UPTET परीक्षा के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 29 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:38 AM IST

यूपी में टीचर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है. उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) 2 से 4 जुलाई 2026 तक राज्य के 60 जिलों में UPTET परीक्षा का आयोजन करेगी. ऐसे में परीक्षा को पूरी तरह से नकलमुक्त, पेपर लीक से बचाने और पारदर्शी बनाने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं. इसके लिए आयोग ने सख्त व्यवस्था लागू की है. आयोग ने मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम, बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन और डिजिटल लॉक जैसी व्यवस्थाएं की गई हैं. परीक्षा में करीब 16 लाख उम्मीदवारों के शामिल होने की उम्मीद है. इसके लिए एडमिट कार्ड 30 जून को जारी किए जाएंगे. 

Advertisement

बनाए गए 955 परीक्षा सेंटर 

बता दें कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने परीक्षा को सही तरह से करवाने के लिए राज्य के 60 जिलों में करीब 955 परीक्षा केंद्र बनाए हैं. 

किए गए हैं ये इंतजाम 

कई मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के प्रश्नपत्रों के कई अलग-अलग सेट तैयार किए गए हैं. परीक्षा में कौन-सा सेट यूज किया जाएगा इसका फैसला परीक्षा के 5 घंटे पहले होगा. प्रश्नपत्र में वन टाइम डिजिटल लॉक का इस्तेमाल किया जाएगा जिसे पेपर शुरू होने के 45 मिनट पहले खोला जाएगा.

छात्रों की जांच के लिए व्यवस्था 

वहीं, छात्रों की जांच के लिए भी बड़े कदम उठाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश करते समय छात्रों का बायोमेट्रिक वेरीफिकेशन किया जाएगा जिसमें आईरिस स्कैन और लाइव फोटो कैप्चर की प्रोसेस को शामिल किया जाएगा. सबसे खास बात ये है कि परीक्षा हॉल में जिस टीचर की ड्यूटी होगी इसका फैसला भी 30 मिनट पहले किया जाएगा.

Advertisement

दो शिफ्ट में आयोजित होगी परीक्षा 

बता दें कि UPTET 2026 परीक्षा का आयोजन 2 से 4 जुलाई के बीच दो शिफ्टों में किया जाएगा. पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से शुरू होकर दोपहर 12 बजे तक चलेगी. वहीं, दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »