समय की छूट खत्म, लागू होगा 15 मिनट वाला रूल, SSC ने किया पेपर टाइमिंग में बड़ा बदलाव

SSC CGL 2026 परीक्षा में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है. अब टियर-1 और टियर-2 की परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू किया गया है. इसके जरिए मैथ्स और रीजनिंग जैसे विषयों के लिए केवल 15 मिनट का समय दिया जाएगा. इसके बारे में मालूम चलते ही छात्रों के बीच अफरा-तफरी मच गई है.

Advertisement
SSC ने लागू किया नया टाइम रूल. (Photo: ssc.gov.in) SSC ने लागू किया नया टाइम रूल. (Photo: ssc.gov.in)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 23 मई 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने CGL 2026 परीक्षा के नियमों में बड़े बदलाव किए हैं. इस बार टियर-1 और 2 की परीक्षाओं में सेक्शनल टाइमिंग लागू की गई है. यानी कि अब उम्मीदवार अपने टाइम का इस्तेमाल अपनी मर्जी से नहीं कर पाएंगे. हर विषय के लिए अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है और उस समय के अंदर ही उन सवालों का जवाब देना होगा. मैथ्स और रीजनिंग जैसे विषयों के लिए केवल 15 मिनट का समय दिया जाएगा. इस बदलाव के बाद से लाखों छात्रों की चिंता बढ़ गई है और वह पूछ रहे हैं कि अब क्या हम परीक्षा में अपने समय का भी उपयोग नहीं कर सकते हैं. 

Advertisement

समय के हिसाब ले सॉल्व करना होगा पेपर

SSCV CGL 2026 में पहली बार इस तरह के नियम को लागू किया जा रहा है. इसके जरिए एक सेक्शन का समय दूसरे सेक्शन में यूज करने की इजाजत नहीं होगी. जैसे ही एक सेक्शन का समय खत्म होगा स्क्रीन आपको अपने आप ही अगले सेक्शन पर लेकर चली जाएगी. 

15 मिनट में सॉल्व करने होंगे 25 सवाल 

बता दें कि टियर-1 में मैथ, इंग्लिश, रीजनिंग और जनरल नॉलेज से 25-25 सवाल पूछे जाते हैं. ऐसे में अब हर सेक्शन के लिए केवल 15 मिनट का समय मिलेगा. परीक्षा में गलत जवाब देने पर आधा नंबर कट होगा. गौर करने वाली बात यह है कि उम्मीदवार कैसे केवल 15 मिनट के अंदर मैथ और रीजनिंग के प्रश्न हल करेंगे. 

टियर-2 परीक्षा पर भी लागू होगा नियम 

Advertisement

बता दें कि ये नियम केवल टियर-1 पर नहीं बल्कि टियर-2 की परीक्षा पर भी लागू होगा. मैथ और रीजनिंग के सवाल हल करने के लिए 30-30 मिनट का समय दिया जाएगा. इंग्लिश के 45 सवालों के लिए 40 मिनट का और जनरल अवेयरनेस के 25 सवालों के लिए 20 मिनट का समय दिया जाएगा. वहीं, कंप्यूटर नॉलेज में 20 सवाल होंगे जिन्हें हल करने के लिए केवल 15 मिनट मिलेगा.

परीक्षा से जुड़ी इन जानकारी के बारे में एक बार जान लें 

आयोग की ओर से 12,256 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके तहत केंद्र सरकार के कई मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप बी और सी के लिए नियुक्ति होगी. इसके लिए आवेदन प्रोसेस शुरू हो चुकी है जो 22 जून को बंद हो जाएगी. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 23 जून है. सिलेक्शन की बात करें तो, पहले टियर-1 परीक्षा देनी होगी. इसमें सफल उम्मीदवारों को टियर-2 परीक्षा में शामिल -होना होगा. टियर-2 के प्रदर्शन और उम्मीदवारों और उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई पोस्ट प्रेफरेंस के आधार पर तैयार की जाएगी. एक बार पोस्ट की प्राथमिकता भरने के बाद उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement