लॉटरी प्रोसेस से होगा सिलेक्शन, राजस्थान में बिना पढ़े भी कर सकते हैं इस नौकरी के लिए आवेदन, 24,752 पदों पर निकली भर्ती 

राजस्थान के जो भी युवा एक ऐसी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, जिसके लिए ज्यादा पढ़ना न पड़े तो, यह खबर आपके लिए ही है. राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने राज्य के 183 नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारियों के 24,752 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. चयनित उम्मीदवारों को  कॉन्ट्रेक्ट पर नियुक्ति और बाद में नियमित किया जाएगा. 

Advertisement
राजस्थान में निकली भर्ती. राजस्थान में निकली भर्ती.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 01 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:42 AM IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे राजस्थान के युवाओं के यह बेहद अच्छा समय है. राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों  पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस पदों पर आवेदन 15 अगस्त से शुरू होंगे जो, 28 सितंबर तक चलेंगे. ऐसे में अगर आप भी इस पद पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उसके पहले सारे डिटेल चेक कर लीजिए. इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि कोई भी बिना पढ़ा-लिखा व्यक्ति भी आवेदन कर सकता है. 

Advertisement

क्या होनी चाहिए योग्यता? 

इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी योग्यता की जरूरत नहीं है. राज्य के किसी नगरीय निकाय, संवेदक या अधिकृत संस्था के माध्यम से सफाई के काम का कम से कम एक साल का अनुभव जरूरी है. इसके साथ ही एक्सपीरियंस लेटर उस निकाय की ओर से जारी होना चाहिए. 

कितना है आवेदन शुल्क? 

वहीं, इन पदों पर अप्लाई करने के  लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ये 600 रुपये निर्धारित किया गया है. वहीं, आरक्षित या दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए ये 400 रुपये हैं. वहीं, अगर एज लीमिट की बात करें, तो ये 21 से 40 साल है. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के मुताबिक छूट दी जाएगी. 

कैसे होगा सिलेक्शन प्रोसेस और सैलरी? 

Advertisement

इस पद पर चयनित उम्मीदवारों का सिलेक्शन लॉटरी प्रोसेस के माध्यम से किया जाएगा और जो भी उम्मीदवार इसमें चयनित हो जाते हैं, उन्हें हर महीने 7,410 रुपये की सैलरी दी जाएगी. 

कैसे करें आवेदन 

पदों पर आवेदन करने के लिए सबसे पहले ऑनलाइन पोर्टल  1sg.urban.rajasthan.gov.in या एस.एस.ओ. पोर्टल sso.rajasthan.gov.in से लॉगिन करें.   

इसके बाद यहां पर दिए गए रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें. 

मांगी गई सारी डिटेल को ध्यान से भरें. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »