IBPS po result 2020 : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क, प्रोबेशनरी ऑफिसर / मैनेजमेंट ट्रेनी और स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट (ibps.in) पर इन भर्ती परीक्षाओं में चयनित उम्मीदवारों की प्रोविजनल लिस्ट चेक कर सकते हैं. यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक से आप इसे चेक कर सकते हैं.
इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से पीओ का रिजल्ट अपलोड किया जा चुका है, वहीं अन्य परीक्षाओं का रिजल्ट शाम तक अपलोड किया जाएगा. जो उम्मीदवार इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे अब प्रोविजनल लिस्ट देख सकते हैं. लिस्ट देखने के लिए आप आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर क्लिक करें.
बता दें कि अभ्यर्थियों की परीक्षा व इंटरव्यू के बाद ये प्रोविजनल लिस्ट तैयार की गई है. इस परीक्षा में चुने गए उम्मीदवारों के जरिए वित्तीय वर्ष 2019-20 में विभिन्न बैंकों में रिक्त पदों को भरा जाएगा. इसमें मेरिट-कम-प्रेफरेंस के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को आईबीपीएस भर्ती प्रक्रिया में शामिल संस्थान आवंटित किए जाएंगे.
अभ्यर्थी इस बात का ध्यान रखें कि ये रिजल्ट व प्रोविजनल लिस्ट आईबीपीएस की वेबसाइट पर 30 जून 2020 तक उपलब्ध रहेंगे. आप निर्धारित समय में ऊपर दिए गए लिंक के जरिये डाउनलोड कर लें. देर शाम तक पूरा रिजल्ट वेबसाइट पर उपलब्ध होगा. अभ्यर्थी लंबे समय से इस रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे. बता दें कि इस परीक्षा के जरिये इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन की ओर से पीओ, एसओ और क्लर्क के पद भरे जाने हैं.
aajtak.in