बिना परीक्षा इन्हें मिलेगी गुजरात पुलिस में भर्ती, 20% आरक्षण और उम्र में 5 साल की छूट का भी प्रावधान 

गुजरात में सेना की सेवा पूरी कर चुके अग्निवीरों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. राज्य के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने जानकारी दी है कि पूर्व अग्निवीरों के लिए पुलिस भर्ती का रास्ता आसान बनाया जाएगा. 

Advertisement
गुजरात पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा फायदा. (Photo :ITG) गुजरात पुलिस भर्ती में अग्निवीरों को मिलेगा फायदा. (Photo :ITG)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 11 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:21 PM IST

गुजरात में सेना से सेवा पूरी कर लौटने वाले अग्निवीरों के लिए पुलिस में भर्ती का रास्ता आसान बनाने का फैसला किया गया है. उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने इसे लेकर जानकारी शेयर की है. उन्होंने बताया कि पूर्व अग्निवीरों को पुलिस बल में भर्ती के लिए किसी भी तरह की परीक्षा नहीं देनी होगी. इसके साथ ही उन्हें 20 प्रतिशत आरक्षण और अधिकतम आयु सीमा में पांच साल की छूट देने की भी बात कही है. 

Advertisement

सांघवी के मुताबिक, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में सरकारी प्रस्ताव के जरिए विस्तृत जानकारी दी गई है. सरकार की ओर से इस फैसले पर विस्तृत प्रेस नोट भी जारी किया जाएगा. 

भर्ती के लिए क्या होगी शर्त? 

उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने इसे लेकर बताया कि गुजरात में पूर्व अग्निवीरों को पहले ही शारीरिक परीक्षा से छूट दी गई थी. अब सरकार ने उन्हें भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह की परीक्षा से छूट देने का फैसला किया है. उन्होंने कहा कि पूर्व अग्निवीरों को पुलिस भर्ती में 20 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा. इसके अलावा, उन्हें एज लिमिट में भी 5 साल की छूट दी जाएगी. हालांकि, भर्ती की प्रक्रिया, पात्रता की शर्तों और बिना परीक्षा चयन से जुड़े विस्तृत नियमों की जानकारी सरकारी प्रस्ताव और आगामी आधिकारिक प्रेस नोट से साफ होगी. 

Advertisement

देश की सुरक्षा में योगदान देने वाले अग्निवीरों को मिलेगा मौका

सांघवी ने कहा कि अग्निवीरों ने देश की सीमाओं पर दिन-रात काम करके राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान दिया है. अब पुलिस बल में उनकी नियुक्ति से राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलेगी. राज्य सरकार के इस फैसले का उद्देश्य सेना में सेवा का अनुभव हासिल कर चुके युवाओं को पुलिस बल में अवसर देना है. भर्ती से जुड़ी विस्तृत शर्तें सामने आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि पूर्व अग्निवीरों को चयन के लिए किन प्रक्रियाओं और पात्रता मानकों को पूरा करना होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »