12 हजार पद, ऐसे होगा सिलेक्शन, मिलेगी 90 हजार से ज्यादा की सैलरी

सरकारी नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे उम्मीदवारों के लिए ये हफ्ता खास है. कुल 12,000  से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं. चयनित उम्मीदवारों के हर महीने अच्छी सैलरी भी मिलेगी . 

Advertisement
इन सरकारी पदों पर आई हजारों वैकेंसी. इन सरकारी पदों पर आई हजारों वैकेंसी.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 10:29 AM IST

अच्छी सैलरी और सुरक्षित नौकरी कौन नहीं चाहता है. इस आस के साथ युवा सरकारी नौकरी की तैयारी करते हैं और अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में शामिल होते हैं. इस हफ्ते भी देश के अलग-अलग विभागों में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. कुछ पदों पर आवेदन शुरू हो चुके हैं, तो कुछ पर शुरू होना बाकी है. ऐसे में अगर आप भी लंबे समय से सरकारी नौकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं, तो एक बार इन पदों के बारे में जरूर जान लें. इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को हर महीने हजारों रुपये की सैलरी मिलेगी, तो जान लीजिए इसे लेकर डिटेल. 

Advertisement

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग

पदों की संख्या- 7,299
पद का नाम-  असिस्टेंट टीचर
आवेदन की शुरुआत- 29 सितंबर, 2026 
लास्ट डेट- 18 अक्टूबर , 2026
योग्यता- D.EI.Ed, B.Ed की डिग्री. 
एज लिमिट- 21 साल से 40 साल 
सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन टेस्ट, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन. 
सैलरी- 25,500 से लेकर 92,300 रुपये तक  
ऑफिशियल लिंक- jssc.jharkhand.gov.in

केनरा बैंक में भर्ती

पदों की संख्या- 3,500 
पद का नाम- ग्रेजुएट अप्रेंटिस
आवेदन की शुरुआत- 1 अक्टूबर, 2026 
लास्ट डेट- 17 अक्टूबर, 2026
योग्यता-  ग्रेजुएशन की डिग्री. 
एज लिमिट- 20 साल से 28 साल 
सिलेक्शन प्रोसेस- मेरिट के आधार पर, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा की नॉलेज. 
सैलरी- 16,650 रुपये प्रति माह 
ऑफिशियल लिंक- www.canarabank.bank.in 

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड भर्ती 

पदों की संख्या- 641 
पद का नाम- पर्सनल असिस्टेंट समेत अन्य पर 
आवेदन की शुरुआत- 6 अक्टूबर, 2026 
लास्ट डेट- 4 नवंबर, 2026
योग्यता- 10वीं पास, ग्रेजुएशन और टाइपिंग. 
एज लिमिट- 18 साल से 27 साल 
सिलेक्शन प्रोसेस- पद के मुताबिक, टियर-1 और2, टाइपिंग टेस्ट, इंटरव्यू और ड्राइविंग टेस्ट 
सैलरी- पे लेवल 3 से 8 तक 
ऑफिशियल लिंक- dsssb.delhi.gov.in  
   
नेवल डाकयार्ड 

Advertisement

पदों की संख्या- 283
पद का नाम- अप्रेंटिस 
आवेदन की शुरुआत- 7 अक्टूबर, 2026 
लास्ट डेट- 27 अक्टूबर, 2026
योग्यता- पद के मुताबिक 8वीं,10वीं पास के साथ ITI की डिग्री. 
एज लिमिट- न्यूनतम 18 साल अधिकतम कोई सीमा नहीं. 
सिलेक्शन प्रोसेस- रिटन एग्जाम,डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल एग्जाम
सैलरी- 6,800 से  9,600 रुपये 
ऑफिशियल लिंक- apprenticeshipregistration.com 
   

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »