सरकारी नौकरी की तैयारी भी खोल सकती है कमाई के कई ऑप्शन... क्या आपने किया है ट्राई?

भारत में सरकारी नौकरी का क्रेज युवाओं के बीच अब भी देखने को मिलता है लेकिन कई बार जब वह तैयारी के लिए घर से बाहर निकलते हैं और इस दौरान अपने माता-पिता को पैसे के लिए स्ट्रगल करते देखते हैं, तो कई बार उनके मन में सवाल आता है कि क्या कोई ऐसा काम नहीं है जिससे वह अपना खर्च खुद निकाल सकें? अगर आप भी इस परेशानी से डील कर रहें हैं, तो ये काम आपकी परेशानी को आसान कर सकते हैं.

Advertisement
तैयारी के साथ कमाई. तैयारी के साथ कमाई.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 14 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 11:19 AM IST

सरकारी नौकरी की तैयारी करना आसान नहीं होता. दिनभर पढ़ाई, मॉक टेस्ट और रिवीजन के बीच कई युवाओं के लिए अपने खर्च पूरे करना भी चुनौती बन जाता है. किताबें खरीदने से लेकर कोचिंग फीस और दूसरी जरूरतों तक, पढ़ाई में काफी पैसा खर्च होता है. ऐसे में अगर कोई ऐसा काम मिल जाए, जिससे कमाई भी हो और तैयारी में पढ़े गए विषयों का रिवीजन भी होता रहे, तो यह उम्मीदवारों के लिए मददगार साबित हो सकता है. 

Advertisement

कुछ ऐसे काम हैं, जिन्हें उम्मीदवार अपनी सुविधा और समय के हिसाब से कर सकते हैं. खास बात यह है कि इनमें से कुछ कामों के लिए वही विषय पढ़ने और समझाने पड़ते हैं, जिनकी तैयारी उम्मीदवार खुद कर रहे होते हैं. हालांकि, कमाई कितनी होगी और काम कितना मिलेगा यह व्यक्ति की योग्यता, अनुभव और अवसरों पर निर्भर करता है. 

छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाएं

अगर आपका मैथ, हिंदी, अंग्रेजी या साइंस जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है, तो छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ा सकते हैं. इससे कमाई का एक जरिया बन सकता है और विषयों की बुनियादी जानकारी दोहराने का मौका भी मिलता है. कई बड़े भर्ती परीक्षाओं में NCERT की बुक से जुड़े सवाल आते हैं. ऐसे में जब आप बच्चों को पढ़ाते हैं, तो आपकी दुविधा भी दूर होती है.  

Advertisement

स्टडी नोट्स बनाकर करें कमाई

सरकारी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान उम्मीदवार अपने नोट्स बनाते हैं. अगर नोट्स व्यवस्थित, सटीक और उपयोगी हैं तो उन्हें दूसरे विद्यार्थियों के लिए स्टडी मटीरियल के रूप में तैयार किया जा सकता है. इसे ऐसे समझते हैं कि किसी विषय के महत्वपूर्ण तथ्य, छोटे नोट्स, सूत्र या रिवीजन शीट तैयार की जा सकती हैं. इससे अपनी पढ़ाई को दोहराने का मौका भी मिलता है. हालांकि, नोट्स बेचकर कमाई तभी संभव है, जब उन्हें खरीदने वाले विद्यार्थी मिलें. किसी भी सामग्री को शेयर या बेचने से पहले उसके तथ्यों की जांच और कॉपीराइट संबंधी नियमों को ध्यान से पढ़ लेना जरूरी है. 

एजुकेशनल कंटेंट राइटिंग करें

जिन उम्मीदवारों को लिखने का शौक है, वे शिक्षा से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म, वेबसाइट या ब्लॉग के लिए कंटेंट लिख सकते हैं. इसमें जनरल नॉलेज, इतिहास, साइंस या  प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े विषयों पर लेख और क्विज तैयार करने का काम शामिल हो सकता है. इस तरह के काम में किसी विषय पर जानकारी जुटानी और उसे आसान भाषा में समझाना पड़ता है. इससे विषयों को दोहराने और अपनी समझ बेहतर करने में मदद मिल सकती है. हालांकि, हर कंटेंट राइटिंग का काम प्रतियोगी परीक्षा के सिलेबस से जुड़ा नहीं होता, इसलिए काम चुनते समय इस बात का ध्यान रखें. 

Advertisement

मॉक टेस्ट और क्विज तैयार करने का काम

इसके साथ ही तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को  मॉक टेस्ट का महत्व अच्छे से पता है. ऐसे में अगगर आपकी पकड़ किसी विषय में अच्छी है, तो प्रैक्टिस टैस्ट, क्विज या मॉक टेस्ट तैयार करने से जुड़े  मौके की भी तलाश कर सकते हैं. इसमें सवाल बनाना, उनके सही जवाब की जांच करना और विषय से संबंधित जानकारी को व्यवस्थित करना शामिल हो सकता है. इस प्रक्रिया में उम्मीदवार को खुद भी विषय के तथ्यों और अवधारणाओं पर ध्यान देना पड़ता है. इससे रिवीजन में मदद मिल सकती है. लेकिन प्रश्न तैयार करते समय आधिकारिक सिलेबस और विश्वसनीय स्रोतों का इस्तेमाल करना जरूरी है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »